January 2025 में इन Sedan Cars की रही मांग, Top-5 में शामिल हुईं Maruti, Hyundai, Honda, VW और Skoda की कारें
Top selling sedan Cars in India भारतीय बाजार में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट तक के वाहनों को अलग अलग कंपनियों की ओर से ऑफर किया जाता है। इनमें Sedan Cars को भी पसंद किया जाता है। साल 2025 के पहले महीने के दौरान किस कंपनी ने कितनी सेडान कारों की बिक्री की है। Top-5 में कौन कौन सी कारें शामिल हुई हैं। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में वैसे तो सबसे ज्यादा मांग SUV सेगमेंट के वाहनों की होती है। लेकिन Sedan Cars को भी ज्यादा लग्जरी और आराम के लिए पसंद किया जाता है। साल 2025 के पहले महीने के दौरान किन सेडान कारों को सबसे ज्यादा पसंद (Top selling sedan Cars in India) किया गया। किन कारों को Top-5 में शामिल किया गया है। किस कार की कितनी यूनिट्स की बिक्री बीते महीने के दौरान हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितनी हुई बिक्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान देशभर में Sedan Cars की 32 हजार यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई है। इनमें कॉम्पैक्ट और मिड साइज सेडान कारें शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में करीब 4.49 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
सबसे ज्यादा पसंद की गई Maruti Dzire
कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर मारुति की ओर से डिजायर को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को बीते महीने 15383 लोगों ने खरीदा। हालांकि ईयरली बेसिस पर इसकी बिक्री में आठ फीसदी की कमी दर्ज की गई, लेकिन फिर भी यह Top-5 लिस्ट में पहले नंबर (best car in India 2025) पर रही।
Hyundai Aura भी बनी पसंद
डिजायर के मुकाबले में हुंडई की ओर से ऑरा को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान इसकी 5388 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हालांकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में भी 2.32 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
Honda Amaze की कैसी रही बिक्री
होंडा की ओर से अमेज की नई जेनरेशन को दिसंबर 2024 में ही लॉन्च किया गया था। जिसमें कई बदलावों के साथ नए फीचर्स को दिया गया था। इसका असर गाड़ी की बिक्री पर भी पड़ा है। जनवरी 2025 में इसकी 3591 यूनिट्स की बिक्री हुई है। आंकड़ों के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर होंडा अमेज को 20.83 फीसदी ज्यादा खरीदा गया।
अगले नंबर पर रही Volkswagen Virtus
Top-3 में Compact Sedan Cars के बाद अगले नंबर पर Mid Size Sedan कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली फॉक्सवैगन वर्टुस रही। इस गाड़ी की बीते महीने के दौरान 1795 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले जनवरी 2024 में यह संख्या 1879 यूनिट्स थी।
Top-5 में शामिल हुई Skoda Slavia
बिक्री के मामले में Top-5 Sedan Cars लिस्ट में Skoda Slavia को भी शामिल किया गया है। इस गाड़ी की बीते महीने के दौरान 1510 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 21.58 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्ज किया गया है। जनवरी 2024 में इसकी 1242 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।