Kia ने दिखाया EV4 का एक्सटीरियर, EV Day पर कंपनी करेगी सेडान और हैचबैक वेरिएंट्स को पेश
Kia EV4 Unveil साउथ कोरियाई वाहन निर्माता किआ की ओर से भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में Cars And SUVs को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से EV day का आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। जिसमें कई कारों के साथ ही Kia EV4 को भी पेश किया जाएगा। इस गाड़ी में क्या खासियत दी जाएंगी। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में भी कंपनी अपनी कारों की बिक्री करती है। Kia EV Day पर कंपनी की ओर से दो और कारों को Sedan and Hatchback सेगमेंट में पेश किया जाएगा। यह कौन सी कार है और इसमें किस तरह की खासियत दी जाएंगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Kia EV4 होगी पेश
किआ की ओर से Kia EV Day के मौके पर कई कारों को पेश करने की तैयारी की जा रही है। इनमें Kia EV4 भी शामिल होगी। इस आयोजन से पहले कंपनी की ओर से EV4 के एक्सटीरियर को सार्वजनिक कर दिया गया है। किआ की ओर से EV Day का आयोजन स्पेन में 24 फरवरी को किया जा रहा है।
किस बॉडी टाइप में आएगी EV4
किआ की ओर से जानकारी दी गई है कि वह अपनी EV4 को दो बॉडी टाइप में पेश करेगी। इसमें सेडान और हैचबैक सेगमेंट जैसे बॉडी टाइप शामिल हैं।
Kia EV4 पर अधिकारियों ने क्या कहा
किआ ग्लोबल में डिजाइन के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट करीम हबीब ने बताया कि Kia EV4 मॉडर्न और व्यवहारिकता को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह गाड़ी लोगों के बदलते हुए लाइफस्टाइल और जरूरतों को पूरा करेगी।
कैसा है डिजाइन
कंपनी की ओर से अभी इस गाड़ी के एक्सटीरियर को ही सार्वजनिक किया गया है। जारी की गई तस्वीरों के मुताबिक Kia EV4 में काफी अलग डिजाइन को रखा गया है। इसमें तकनीक के साथ ही लुक को भी काफी बेहतरीन तरीके से जोड़ा गया है। कंपनी ने हैचबैक और सेडान दोनों ही कारों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ज्यादा आराम देने के लिए डिजाइन किया है।
एक्सटीरियर में कैसे हैं फीचर्स
किआ की ओर से दोनों ही कारों में टाइगर नोज़ ग्रिल को दिया है। इसके साथ ही वर्टिकल हेडलाइट्स और स्टार मैप सिग्नेचर फ्रंट डिजाइन इन दोनों कारों में भी दिया गया है। इसके साथ ही 19 इंच अलॉय व्हील्स, चौड़ी टेल लाइट्स के साथ ही गाड़ी के एयरोडाइनैमिक्स को भी काफी बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।
भारत आएगी EV4?
कंपनी की ओर से अभी EV4 को सिर्फ ग्लोबल स्तर पर ही पेश किया जाएगा। तभी इनके इंटीरियर से लेकर अन्य जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। भारत में इन कारों को लाया जाएगा या नहीं इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से Kia EV4 के साथ ही अन्य इलेक्ट्रिक कारों को साल 2026 या 2027 तक भारत में भी लाया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।