Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    January 2025 में रही इन Mid Size SUVs की मांग, Top-5 में शामिल हुईं Creta, Grand Vitara, Scorpio, XUV 700 और Seltos

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 01:00 PM (IST)

    Top-5 Mid Size SUVs in January 2025 भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री सबसे ज्‍यादा होती है। SUV सेगमेंट में Mid Size वाहनों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक January 2025 के दौरान किस एसयूवी की कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई है। Top-5 में कौन कौन सी एसयूवी को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    January 2025 में किन Mid Size SUVs की मांग सबसे ज्‍यादा रही।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक January 2025 के दौरान कौन सी एसयूवी की कितनी बिक्री हुई है। Top-5 में किस कंपनी की कौन सी एसयूवी ने जगह बनाई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले नंबर पर आई Hyundai Creta

    मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में जिस एसयूवी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है वह Hyundai की Creta है। बीते महीने के दौरान भी इस एसयूवी को अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। आंकड़ों के मुताबिक January 2025 के दौरान इसकी 18522 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान हुंडई क्रेटा की 13212 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    दूसरे नंबर पर रही Maruti Grand Vitara

    हुंडई क्रेटा के बाद मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में जिस एसयूवी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया वह Maruti की Grand Vitara है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 15784 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि January 2024 में इसकी 13438 यूनिट्स को खरीदा गया था।

    तीसरे नंबर पर आई Mahindra Scorpio

    महिंद्रा की ओर से दमदार इंजन और फीचर्स के साथ Scorpio को लाया जाता है। इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर Mahindra Scorpio रही है। कंपनी ओर से इसे क्‍लासिक और एन सीरीज के साथ ऑफर किया जाता है। बीते महीने के दौरान इसकी 15442 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं January 2024 के दौरान इसकी 14293 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    अगले नंबर पर रही Mahindra XUV 700

    महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो के अलावा XUV 700 को भी लाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 8399 यूनिट्स को खरीदा गया है। जबकि January 2024 में इसकी 7206 यूनिट्स को खरीदा गया था।

    Top-5 में शामिल हुई Kia Seltos

    साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से इस सेगमेंट में Seltos को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 6470 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि इससे पहले इसकी 6391 यूनिट्स को खरीदा गया था।

    अन्‍य मिड साइज एसयूवी का कैसा रहा हाल

    Top-5 Mid Size SUVs के अलावा भी कई और एसयूवी को बीते महीने ग्राहकों ने काफी पसंद किया। इनमें Toyota Hyryder की 4941, Tata Curvv की 3087, Honda Elevate की 1773, VW Taigun की 1548 यूनिट्स की बिक्री हुई है।