विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyundai Creta EV Vs Mahindra BE 6: दोनों के मिड-स्पेक वेरिएंट की कीमत बराबर, कौन ज्यादा प्रीमियम फीचर्स से लैस

Published: Sat, 08 Feb 2025 04:00 PM (IST)

Hyundai Creta Electric vs Mahindra BE 6 हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और महिंद्रा BE 6 के मिड-स्पेक वेरिएंट की कीमत तकरीबन ...और पढ़ें

Hyundai Creta Electric vs Mahindra BE 6
Hyundai Creta Electric vs Mahindra BE 6

HighLights

  1. Hyundai Creta Electric Smart (O) LR की कीमत 21.5 लाख रुपये है।
  2. Mahindra BE 6 Pack Two वेरिएंट की कीमत 21.9 लाख रुपये है।
  3. दोनों कई प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च भारत में लॉन्च की गई है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Hyundai Creta Electric और Mahindra BE 6 दोनों ही नए मॉडल है। यह दोनों ही बेहतरीन डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। हम यहां पर आपको Mahindra BE 6 के Pack Two वेरिएंट और Hyundai Creta Electric के Smart (O) LR वेरिएंट की कीमत तकरीबन बराबर है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको इन दोनों की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि इन दोनों में किसमें ज्यादा बेहतरी फीचर्स और रेंज मिलता है।

1. कीमत (Price)

  • Hyundai Creta Electric Smart (O) LR: 21.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • Mahindra BE 6 Pack Two: 21.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

दोनों वेरिएंट की कीमत के बीच में केवल 40,000 रुपये का अंतर है। वहीं, इन दोनों SUV के टॉप-स्पेक वेरिएंट में बड़ा अंतर भी है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के टॉप वेरिएंट की कीमत 23.5 लाख रुपये, तो BE 6 की एक्स-शोरूम कीमत 26.9 लाख रुपये है।

2. आयाम (Dimensions)

डाइमेंशन

Hyundai Creta Electric

Mahindra BE 6

लंबाई

4340 mm

4371 mm 

चौड़ाई

1790 mm

1907 mm

ऊंचाई

1655 mm

1627 mm

व्हीलबेस

2610 mm

2775 mm

ग्राउंड क्लीयरेंस

200 mm

207 mm

बोनट के नीचे स्टोरेज

22 litres

45 litres

बूट स्पेस

433 litres

455 litres

तुलना: Mahindra BE 6 में लंबी और चौड़ी SUV है और इसमें ज्यादा व्हीलबेस भी दिया गया है। Hyundai Creta Electric बहुत ही कम अंतर से लंबी है। स्टोरेज स्पेस में BE 6 में ज्यादा जगह मिलती है। जिसका सीधा मतलब है कि अगर आप BE 6 को खरीदते हैं तो आपको ज्यादा सामान रखने की जगह मिलेगी।

3. फीचर्स (Features)

फीचर्स

Hyundai Creta Electric Smart (O)

Mahindra BE 6 Pack Two 

LED हेडलैम्प डीआरएल के साथ

हां

हां

LED टेल लाइट्स

हां

हां

ऑटो ORVMs

हां

नहीं

इन्फोटेनमेंट सिस्टम

10.25-इंच डिस्प्ले

12.3-इंच डिस्प्ले 

डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

10.25-इंच डिस्प्ले 

12.3-इंच डिस्प्ले

एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

वायर्ड

वारयलेस

क्रूज कंट्रोल

हां

हां(अडेप्टिव)

Sun

पैनोरमिक

ग्लास रूफ

पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप

हां

हां

संचालित चालक सीट

6-वे एडजेस्टेबल 

नहीं

Climate Control 

डुअल जोन

डुअल जोन

वायरलेस फोन चार्जिंग

हां

हां

स्पीकर्

6 

डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम

एंबिएंट लाइटिंग

हां

नहीं

कनेक्टेड कार टेक

हां

हा

डिजीटल की

नहीं

हां

एयरबैग

6

6

ADAS फीचर्स

नहीं

लेवल 2

TPMS

हां

हां

360-डीग्री कैमरा

नहीं (रिवर्स पार्किंग कैमरा)

नहीं (रिवर्स पार्किंग कैमरा)

फ्रंट पार्किंग सेंसर

नहीं

हां

ऑटो होल्ड फ़ंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

हां

हां

  1. Hyundai Creta Electric Smart (O) में बेहतर इन्फोटेनमेंट और फीचर्स दिए गए हैं। इसमें नोरमिक सनरूफ, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, और वायरलेस फोन चार्जिंग। हालांकि, इसमें ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
  2. Mahindra BE 6 Pack Two में ज्यादा प्रीमियम ऑडियो सिस्टम (16-स्पीकर हार्मन कार्डन) और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिसकी वजह से यह काफी सुरतक्षित हो जाती है।
  3. अगर आप एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस, बेहतर ऑडियो अनुभव, और डिजिटल की जैसे फीचर्स से लैस गाड़ी की तलाश कर रहे हैं तो आप Mahindra BE 6 Pack Two को ले सकते हैं। वहीं, अगर अधिक आरामदायक और सुविधाजनक फीचर्स की तलाश में हैं, तो Hyundai Creta Electric Smart (O) को चुन सकते हैं।

4. रेंज और बैटरी पैक (Powertain)

 

Hyundai Creta Electric Long Range

Mahindra BE 6

बैटरी पैक

51.4 kWh

59 kWh

पावर

171 PS

231 PS

टॉर्क

200 Nm

380 Nm

क्लेम रेंज

473 km

557 km

ड्राइवट्रेन

FWD

RWD

  1. Mahindra BE 6 में Hyundai Creta Electric के मुकाबले बड़ी बैटरी पैक देखने के लिए मिलती है। इसमें बड़ी बैटरी पैक के साथ ही क्रेटा इलेक्ट्रिक से ज्यादा रेंज देने का भी दावा किया गया है।
  2. वहीं, BE 6 में लगा हुआ मोटर Creta Electric से ज्यादा पावर और टॉर्क भी जनरेट करता है। Mahindra BE 6 में रियर व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, तो वहीं, Creta Electric में फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Creta Vs Kia Seltos: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों एसयूवी में से कौन है बेहतर, पढ़ें पूरी खबर