Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खरीदनी है Sub Four Meter SUV, जानें March 2025 में किस गाड़ी पर कितना करना होगा इंतजार

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 07:00 PM (IST)

    Sub Four Meter SUV 2025 भारत में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। लोगों की पसंद देखते हुए सेगमेंट में Maruti Tata Hyundai Mahindra Kia Skoda जैसी कंपनियों की ओर से बेहतरीन उत्‍पादों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस कंपनी की किस एसयूवी को March 2025 में खरीदने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    March 2025 में किस सब फोर मीटर एसयूवी पर कितना Waiting Period है। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में Sub Four Meter SUV सेगमेंट में कई बेहतरीन विकल्‍पों को अलग अलग निर्माताओं की ओर से ऑफर किया जाता है। अगर March 2025 में इस सेगमेंट की किसी एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो है कितना इंतजार (SUV waiting period March 2025) करना पड़ सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV 3XO पर कितना Waiting Period

    Mahindra की ओर से Sub Four Meter SUV सेगमेंट में XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को March 2025 में खरीदने के लिए आपको अधिकतम तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इस एसयूवी पर चेन्‍नई, कोयंबटूर, गुरूग्राम में सबसे ज्‍यादा वेटिंग है। लेकिन दिल्‍ली, फरीदाबाद, नोएडा में सबसे कम वेटिंग है।

    Tata Nexon पर कितनी वेटिंग

    टाटा की ओर से इस सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Nexon पर अधिकतम दो महीने की वेटिंग चल रही है। जयपुर, गुरूग्राम, लखनऊ, सूरत, कोयंबटूर, नोएडा में इस पर दो महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन फरीदाबाद, पटना, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्‍नई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरू, दिल्‍ली में इस एसयूवी पर सबसे कम इंतजार करना पड़ रहा है।

    Maruti Brezza के लिए कितना इंतजार

    मारुति की ओर से इस सेगमेंट में ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को अगर March महीने में बुक करवाया जाता है, तो इसकी डिलीवरी के लिए अधिकतम तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक जयपुर, मुंबई, फरीदाबाद, इंदौर में सबसे ज्‍यादा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन सूरत, दिल्‍ली में इस एसयूवी के लिए सबसे कम इंंतजार के साथ घर लाया जा सकता है।

    Hyundai Venue पर भी है वेटिंंग

    साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भी वेन्‍यू को इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की एसयूवी को इस महीने में खरीदने पर अधिकतक दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, ठाणे, सूरत, चंडीगढ़, कोयंबटूर, फरीदाबाद और नोएडा में इस पर सबसे ज्‍यादा वेटिंग चल रही है। वहीं दिल्‍ली, चेन्‍नई, लखनऊ में इस पर सबसे कम वेटिंग चल रही है।

    Kia Sonet पर भी करना होगा इंजतार

    किआ की ओर से सोनेट एसयूवी पर भी इस महीने में इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी पर अधिकतम दो महीने की वेटिंग चल रही है। चंडीगढ़ में इस एसयूवी के लिए सबसे ज्‍यादा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं मुंबई, हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम, कोलकाता, ठाणे, जैसे शहरों में इस पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    Skoda Kylaq पर कितनी वेटिंग

    स्‍कोडा की ओर से काइलैक को भी कुछ समय पहले ही ऑफर किया गया है। इस एसयूवी को अगर इस महीने में खरीदना हो तो इसके लिए कई शहरों में अधिकतम दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। एसयूवी के लिए मुंबई, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, सूरत, इंंदौर जैसे शहरों में सबसे ज्‍यादा वेटिंग चल रही है।

    शोरूम से लें जानकारी

    अगर आप भी इस महीने में अपने लिए कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट की किसी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले नजदीकी शोरूम पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। सभी वाहनों पर मॉडल, शहर और शोरूम के मुताबिक वेटिंग पीरियड अलग-अलग भी हो सकता है।