विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

March 2025 में खरीदनी है Maruti Arena की कारें, मिल रहा हजारों रुपये का Discount, जानें Alto, Wagon R, Swift, Dzire पर कितनी होगी बचत

Published: Wed, 05 Mar 2025 03:29 PM (IST)

Maruti Arena Car Discount in March 2025 भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti की ओर Arena डीलरशिप पर कई कारों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इन कारों को March 2025 में खरीदने पर कितना क्‍या ऑफर मिल रहे हैं। कैश डिस्‍काउंट एक्‍सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के तौर पर कितना डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं।

Maruti Arena की कारों पर March 2025 में कितना डिस्‍काउंट मिलेगा।
Maruti Arena की कारों पर March 2025 में कितना डिस्‍काउंट मिलेगा।

HighLights

  1. March 2025 में Maruti Arena की कारों पर मिलेगा डिस्‍काउंट
  2. Alto K10 और S-Presso को खरीदने पर सबसे ज्‍यादा बचत
  3. कारों पर इस महीने 85 हजार रुपये तक के डिस्‍काउंट मिल रहे हैं

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Maruti Arena डीलरशिप के जरिए कई बेहतरीन कारों की बिक्री की जाती है। अगर आप भी इस महीने कंपनी की किसी गाड़ी को Arena डीलरशिप से खरीदने का मन बना रहे हैं, तो March 2025 में किस तरह के Discount Offer दिए जा रहे हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Alto K10

मारुति की ओर से ऑल्‍टो के10 पर March 2025 में अधिकतम 85000 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। कंपनी ऑल्‍टो के10 के AMT वेरिएंट पर अधिकतम डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इसे खरीदने पर इस महीने में 80 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। कंपनी की सबसे सस्‍ती गाड़ी को 4.23 लाख रुपये से लेकर 6.20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जाता है।

Maruti S-Presso

मारुति की एस प्रेसो कार पर भी March 2025 में अधिकतम 85000 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। इस महीने में इस गाड़ी के भी AMT वेरिएंट को खरीदने पर यह बचत की जा सकती है। इसके अलावा इसके मैनुअल पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर अधिकतम 80 हजार रुपये के डिस्‍काउंट का फायदा लिया जा सकता है।

Maruti Celerio

सेलेरियो पर मारुति की ओर से March महीने में अधिकतम 80000 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। सेलेरियो पर इस महीने में यह ऑफर AMT वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। इसके अलावा मैनुअल और सीएनजी वर्जन पर इस महीने 75 हजार रुपये के डिस्‍काउंट का फायदा दिया जा रहा है।

Maruti Wagon R

कंपनी की ओर से वैगन आर पर भी अधिकतम 80 हजार रुपये का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। वैगन आर पर March महीने में यह बचत AMT वेरिएंट्स पर की जा सकती है। इसके अलावा सीएनजी और मैनुअल ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट्स अधिकतम 75 हजार रुपये के डिस्‍काउंट के साथ बचत की जा सकती है।

Maruti Swift

मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में स्विफ्ट की बिक्री की जाती है। इस गाड़ी पर इस महीने के दौरान अधिकतम 65 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं। यह डिस्‍काउंट इसके पेट्रोल और सीएनजी मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट्स पर मिल रहा है। इसके साथ ही AMT ट्रांसमिशन पर भी तगड़ी बचत की जा सकती है।

Maruti Brezza

मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Brezza को लाया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को इस महीने में खरीदने पर अधिकतम 25 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं। यह ऑफर इसके मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन पर दिया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।