Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Skoda Enyaq का कल होगा Global Debut, सोशल मीडिया पर जारी हुआ वीडियो, Auto Expo 2025 में होगी शोकेस

    Skoda Enyaq Global Debut चेक रिपब्‍लिक की वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन Cars And SUVs को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से 8 January 2025 को Skoda Enyaq Electric को Global स्‍तर पर पेश किया जाएगा। भारत में इसे कब लाया जा सकता है। किस तरह के फीचर्स और रेंज को इसमें दिया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Tue, 07 Jan 2025 05:00 PM (IST)
    Hero Image
    Skoda Enyaq Electric का कल होगा ग्‍लोबल डेब्‍यू, जानें पूरी डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। यूरोप की प्रमुख वाहन निर्माता Skoda की ओर से जल्‍द ही नई गाड़ी के तौर पर Electric SUV को लाने की तैयारी की जा रही है। 8 January 2025 को इस गाड़ी का Global Debut किया जाएगा। इसमें कितनी रेंज मिल सकती है। किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं। भारतीय बाजार में इसे कब तक लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Skoda Enyaq का होगा Global Debut

    स्‍कोडा की ओर से जल्‍द ही नई गाड़ी के तौर पर नई Enyaq को पेश किया जाएगा। ग्‍लोबल बाजार में इस गाड़ी को पहले पेश (Skoda Enyaq Global Debut) किया जाएगा। कल पेश की जाने वाली Enyaq पूरी तरह से नई गाड़ी होगी। फिलहाल कंपनी इसकी पुरानी जेनरेशन को कई बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाती है।

    यह भी पढ़ें- Skoda Kylaq के Signature Manual वेरिएंट को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

    टीजर में मिली ये जानकारी

    कंपनी की ओर से गाड़ी को पेश किए जाने से पहले सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड का वीडियो टीजर जारी (Skoda Enyaq Video Release) किया गया है। जिसमें इसके एक्‍सटीरियर की जानकारी मिल रही है। इसमें गाड़ी की हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, अलॉय व्‍हील्‍स, शॉर्क फिन एंटीना की जानकारी मिल रही है।

    कितनी मिलेगी रेंज

    रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्‍पॉट किया गया है। जिससे इसकी कुछ जानकारियां मिली हैं। जानकारी के मुताबिक इसमें 77kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिससे सिंगल चार्ज में इसे 531 किलोमीटर की WLTP रेंज मिल सकती है। इसमें लगी मोटर से इसे 265 बीएचपी की पावर मिल सकती है और यह 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड को 6.9 सेकेंड में हासिल किया जा सकता है।

    भारत में होगी लॉन्‍च?

    स्‍कोडा की ओर से फिलहाल इसे एसयूवी और कूप के डिजाइन के साथ ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश किया जाएगा। जिसके बाद इसे भारतीय बाजार में भी लाया जाएगा। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को Bharat Mobility 2025 के दौरान भी शोकेस किया जाएगा। साल के आखिर तक इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च भी किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Skoda Octavia RS को भारत में ला सकती है कंपनी, Bharat Mobility 2025 में कर सकती है पेश, जानें क्‍या हैं खासियत