Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 में लॉन्च हो सकती है Volkswagen और Skoda की ये Cars, लिस्ट में नई Kodiaq और Tiguan शामिल

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 04:00 PM (IST)

    Volkswagen Skoda 2025 साल 2025 में Volkswagen और Skoda भारतीय बाजार में कई नई गाड़ियां लाने का प्लान बना रहे हैं। इसमें नई एसयूवी सेडान और इलेक्ट्रिक कार तक शामिल है। स्कोडा के नए इलेक्ट्रिक करों के लॉन्च से भारतीय ऑटो बाजार में नया मोड़ देखने के लिए मिल सकता है। आइए जानके हैं कि Volkswagen और Skoda भारतीय बाजार में कौन-सी गाड़ियां लॉन्च कर सकते हैं।

    Hero Image
    Volkswagen और Skoda की साल 2025 में लॉन्च होने वाली गाड़ियां।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नया साल 2025 भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी रोमांचक होने वाला है, खासकर Volkswagen और Skoda के लिए। यह दोनों कंपनियां साल 2025 में भारतीय बाजार में अपनी कुछ नई और अपडेटेड कारों को लेकर आने वाली है। इसमें नई जनरेशन की स्कोडा ऑक्टेविया आरएस, नई वोक्सवैगन टिगुआन, नई स्कोडा कोडियाक और कुछ इलेक्ट्रिक कार शामिल है। आईए जानते हैं कि साल 2025 में Volkswagen और Skoda की कौन सी गाड़ियां लॉन्च हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. New Skoda Octavia RS

    • लॉन्च की तारीख: 17 जनवरी 2025
    • एक्सपेक्टेड कीमत: 45 लाख रुपये

    साल 2025 में भारत में आने वाली सबसे अनुमानित कारों में से एक नई Skoda Octavia है। इसका नए वर्जन ग्लोबल बाजार में पहले से ही मौजूद है। इसमें स्पोर्टी डिजाइन, नए फीचर्स और अपडेटेड पावरट्रेन मिल सकता है। इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल सकता है, जो 265 PS की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।

    2. New Skoda Superb

    • लॉन्च की तारीख: जनवरी 2025
    • एक्सपेक्टेड कीमत: 40 लाख रुपये

    नई स्कोडा सुपर्ब साल 2023 के अंत में ग्लोबल बाजार में पेश हुई थी और इसे ही 2025 में लॉन्च किया जा सकता गै। इसमें नया डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर्स और लेवल 2 ADAS जैसे नए फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं। इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल सकता है, जो 190 PS की पावर और 320 Nm टॉर्क जनरेट करेगा।

    3. New Skoda Kodiaq

    • लॉन्च की तारीख: मार्च 2025
    • एक्सपेक्टेड कीमत: 40-44 लाख रुपये

    इसे भारतीय ग्राहकों के बीच प्रीमियम और भरोसेमंद SUV के रूप में जाना जाता है। नई जनरेशन कोडियाक पहले से बड़ी और अट्रैक्टिव दिखती है। इसके इंटीरियर में कुछ बदलाव देखने के लिए मिल सकता है, जिसकी वजह से यह पहले से ज्यादा प्रीमियम महसूस होगी। इसे 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है, जो 90 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।

    4. New Skoda Enyaq

    • लॉन्च की तारीख: 2025 के अंत तक
    • एक्सपेक्टेड कीमत: 45 लाख रुपये

    Skoda Enyaq पूरी तरह से इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे पहले ही ग्लोबल बाजार में लाया जा चुका है। इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने में थोड़ा समय लग सकता है। इसकी रेंज 379 km से लेकर 566 km तक हो सकती है। इसके नए जनरेशन को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है।

    5. New Skoda Elroq

    • लॉन्च की तारीख: 2025 के अंत तक
    • एक्सपेक्टेड कीमत: 35 लाख रुपये

    कंपनी की यह एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो भारतीय बाजार में स्कोडा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को और भी मजबूत करेगी। इसमें 55 kWh, 63 kWh और 82 kWh बैटरी पैक के तीन बैटरी ऑप्शन देखने के लिए मिल सकते हैं। इसकी रेंज 370 km से लेकर 560 km तक हो सकती है।

    6. New Volkswagen Tiguan

    • लॉन्च की तारीख: सितंबर 2025
    • एक्सपेक्टेड कीमत: 37-39 लाख रुपये

    नई Volkswagen Tiguan को सितंबर 2023 में ग्लोबल बाजार में डेब्यू किया था और इसे साल 2025 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नई टिगुआन को नए डिजाइन के साथ ही नए इंटीरियर्स के साथ लाया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसे  2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो 190 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    7. Volkswagen Taigun और Virtus अपडेटेड मॉडल

    • लॉन्च की तारीख: 2025 साल के अंत तक

    Volkswagen Taigun और Virtus को साल 2025 में अपडेट दिया जा सकता है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर के डिजाइन में थोड़े बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। जिसमें नए कलर स्कीम के साथ ही फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 2025 में लॉन्च हो सकती है Tata की ये Cars, लिस्ट में पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रिक कार तक शामिल