भारत से पहले इस देश में लॉन्च हो गई नई Renault Duster SUV, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितना दमदार होगा इंजन
New Renault Duster SUV रेनो की एसयूवी सेगमेंट में डस्टर की बिक्री कई देशों में की जाती है। भारतीय बाजार में भी इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके पहले वाहन निर्माता की ओर से साउथ अफ्रीका में इसकी नई जेनरेशन को लॉन्च किया गया है। इसमें कितना दमदार इंजन और फीचर्स दिए गए हैं। भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस की वाहन निर्माता Renault की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नई एसयूवी के तौर पर Duster को लाया जा सकता है। इसके पहले निर्माता ने नई जेनरेशन डस्टर को साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर दिया है। अफ्रीकी बाजार में लॉन्च हुई नई रेनो डस्टर में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितना दमदार इंजन इसमें मिलेगा। भारत में कब तक इसे लॉन्च (New Renault Duster SUV) किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
रेनो ने लॉन्च की नई जेनरेशन डस्टर
रेनो की ओर से साउथ अफ्रीका में नई जेनरेशन डस्टर को लॉन्च कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसी वर्जन को भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है।
क्या है खासियत
साउथ अफ्रीकी बाजार में लॉन्च की गई रेनो डस्टर को भारत में ऑफर की जाने वाली पुरानी जेनरेशन के मुकाबले पूरी तरह से बदला गया है। इसके एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही इसे अफ्रीकी बाजार में तीन इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है।
नई जेनरेशन डस्टर में नए डिजाइन का फ्रंट, एलईडी लाइट्स, नए अलॉय व्हील्स, ड्यूल स्क्रीन, नए डिजाइन वाले एसी वेंट्स, 360 डिग्री कैमरा, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइट्स, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से डस्टर की नई जेनरेशन में 1.2 लीटर माइल्ड हाइब्रिड टर्बोचार्ज इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंंजन का विकल्प भी दिया गया है। इन दोनों ही इंजन के विकल्पों के साथ इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी दिए जा सकते हैं।
कब तक होगी भारत में लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनो डस्टर की नई जेनरेशन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च के समय को लेकर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे इस साल के आखिर या अगले साल तक लॉन्च किया जाएगा।
किस कीमत पर हुई लॉन्च
साउथ अफ्रीका में रेनो की ओर से नई जेनरेशन डस्टर को 489999 Rand में लॉन्च किया गया है। भारतीय मुद्रा में यह कीमत करीब 23.36 लाख रुपये के आस-पास होती है। लेकिन भारत में इस कीमत पर इसे लॉन्च नहीं किया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला
रेनो की ओर से डस्टर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाता है तो इसका सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta जैसी एसयूवी के साथ होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।