फिर आई Mercedes Benz की कारों में खराबी, आग लगने के खतरे के कारण भारत में Recall की कारें
Mercedes Benz Recall India जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता Mercedes Benz की कारों में एक बार फिर खराबी की जानकारी मिली है। जिसके बाद निर्माता की ओर से अपनी कई कारों को Recall किया गया है। किस तरह की खराबी की जानकारी मिलने के बाद कारों को वापस बुलाया गया है। कितनी यूनिट्स के लिए Recall जारी किया गया है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सामान्य कारों के साथ ही महंगी और लग्जरी कारों की हर महीने हजारों यूनिट्स की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता Mercedes Benz की कारों में एक बार फिर से गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है। जिसके बाद कई कारों को Recall किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक किस तरह की समस्या की जानकारी मिलने के बाद किस किस मॉडल की कितनी कारों को वापस बुलाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mercedes की कारों के लिए जारी हुआ रिकॉल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज बेंज की ओर से अपनी कारों के लिए रिकॉल को जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक मर्सिडीज के तीन मॉडल्स की कारों में इस बार खराबी की जानकारी सामने आई है।
किन कारों के लिए जारी हुआ Recall
जानकारी के मुताबिक मर्सिडीज के जिन तीन मॉडल्स की कारों में खराबी की जानकारी मिली है, उनमें AMG E63 S, E 53 4Matic+ और CLE Cabriolet मॉडल की कारें शामिल हैं।
क्या मिली खराबी
रिपोर्ट के मुताबिक AMG E63S और E 53 4Matic+ में ट्रांसमिशन वायरिंग हार्नेस में खराबी की जानकारी सामने आई है। जिस कारण पानी जाने से शॉर्ट सर्किट होने पर थर्मल ओवरलोड हो सकता है और गाड़ी में आग लगने का खतरा हो सकता है।
वहीं CLE Cabriolet में फ्रंट पैसेंजर शटऑफ के बारे में चेतावनी लेवल गायब होने के बाद रिकॉल को जारी किया गया है।
कितनी यूनिट्स को वापस बुलाया
जानकारी के मुताबिक मर्सिडीज की ओर से E 63 S की 50 यूनिट्स में खराबी की जानकारी मिली है। इन यूनिट्स को 14 सितंबर 2022 से 12 अक्टूबर 2023 के बीच बनाया गया था।
Mercedes Benz E 53 4Matic+ की 53 यूनिट्स में खराबी की जानकारी मिलने के बाद बुलाया गया है। इन कारों को 21 जनवरी 2021 से 20 जनवरी 2023 के बीच बनाया गया था।
Mercedes CLE Cabriolet की 59 यूनिट्स में खराबी पाई गई है। इनको 13 अप्रैल 2024 से 24 जून 2024 के बीच बनाया गया है।
पहले भी जारी हुआ है रिकॉल
मर्सिडीज की कारों में पिछले महीने भी खराबी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल जारी किया जा चुका है। तब भी करीब 2543 यूनिट्स के लिए रिकॉल को जारी किया गया था। खास बात यह है कि सामान्य कारों के मुकाबले महंगी और लग्जरी कारों को ज्यादा बेहतर तरीके से बनाया जाता है, लेकिन फिर भी लगातार मर्सिडीज की कारों में इस तरह की खराबी की जानकारी सामने आने के बाद निराशा होती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।