Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mercedes की कारों में मिली बड़ी खामी, कंपनी ने जारी किया Recall, जानें क्‍या आपकी कार तो लिस्‍ट में शामिल नहीं

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 02:00 PM (IST)

    Mercedes Recall 2025 जर्मनी की लग्‍जरी वाहन निर्माता Mercedes Benz की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की कई कारों में गड़बड़ी मिली है। जिसके बाद प्रभावित कारों के लिए Recall को जारी किया गया है। मर्सिडीज की किन कारों में किस तरह की गड़बड़ी मिली है। कितनी प्रभावित यूनिट्स को वापस बुलाया गया है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Mercedes की किन कारों के लिए Recall जारी किया गया है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में सामान्‍य कारों के साथ ही कई विदेशी कंपनियों की कारों को भी पसंद किया जाता है। कई लग्‍जरी कारों को ऑफर करने वाली जर्मन निर्माता Mercedes Benz की कारों में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है। जिसके बाद कंपनी ने इन कारों के लिए Recall जारी किया है। कंपनी की ओर से किन कारों की कितनी यूनिट्स के लिए किस तरह की गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल (Mercedes Benz Recall 2025) को जारी किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mercedes ने जारी किया Recall

    मर्सिडीज बेंज की ओर से कई कारों के लिए रिकॉल को जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अलग अलग समस्‍याओं की जानकारी सामने आने के बाद इन कारों के लिए रिकॉल को जारी किया है।

    कितनी यूनिट्स के लिए जारी हुआ रिकॉल

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से करीब 2546 यूनिट्स के लिए रिकॉल को जारी किया गया है। इन यूनिट्स में ईसीयू की परेशानी की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा 96 यूनिट्स के लिए भी अलग से रिकॉल किया गया है। इन कारों में फ्यूल डिलीवरी मॉड्यूल में समस्‍या के बाद वापस बुलाया गया है।

    कौन से मॉडल हुए प्रभावित

    जानकारी के मुताबिक कंपनी की जिन कारों में ये समस्‍याएं पाई गई हैं उनमें E-Class, C-Class, GLC, S-Class, G-Class, AMG GT, AMG G63 जैसी कारें और एसयूवी शामिल हैं।

    कब बनी हैं यूनिट्स

    मर्सिडीज की ओर से ई-क्‍लास कारों को ऑफर किया जाता है। इसकी प्रभावित यूनिट्स को 29 अप्रैल 2022 से 20 अगस्‍त 2024 के बीच बनाया गया है। जिनमें सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी पाई गई है। वहीं सी-क्‍लास की प्रभावित यूनिट्स को 31 अगस्‍त 2021 से 20 अगस्‍त 2024 के बीच बनाया गया है।

    GLC की यूनिट्स को सात अक्टूबर 2022 से अब तक बनाया जा रहा है। एस-क्‍लास की यूनिट्स को 20 जुलाई 2022 से 29 सितंबर 2023, जी-क्‍लास की यूनिट्स को 17 अगस्‍त 2022 से 20 दिसंबर 2022, AMG GT की यूनिट्स को पांच अक्‍टूबर 2022 से अभी तक और AMG G63 की यूनिट्स को नौ अक्‍टूबर 2021 से 18 अक्‍टूबर 2022 के बीच बनाया गया है। इन कारों में फ्यूल डिलीवरी मॉड्यूल की समस्‍या की जानकारी सामने आई है।

    कंपनी दे रही जानकारी

    मर्सिडीज की ओर से जिन यूनिट्स में खराबी की जानकारी सामने आई है। उन लोगों को ई-मेल, फोन के जरिए जानकारी दी जा रही है।

    बिना चार्ज ठीक होंगी कारें

    जिन भी यूनिट्स में खराबी पाई गई है, उनको सर्विस सेंटर पर ले जाना होगा। जहां उनकी खराबी को बिना कोई अतिरिक्‍त चार्ज लिए ठीक किया जाएगा।