Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    G-Wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन EQG 580 लॉन्च; 473km रेंज, पहिए 360-डिग्री स्पिन समेत एडवांस फीचर्स से लैस

    Mercedes-Benz EQG 580 Launch G-Wagon के इलेक्ट्रिक वर्जन EQG 580 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 116 kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो महज 32 मिनट में 10 से 80 फीसद तक चार्ज हो जाती है। यह चार्ज होने के बाद 473 किमी तक की रेंज देगी। इसमें दिए गए पहिए 360-डिग्री तक स्पिन हो सकते हैं।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Thu, 09 Jan 2025 02:15 PM (IST)
    Hero Image
    Mercedes-Benz EQG 580 भारत में लॉन्च हुई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मर्सिडीज-बेंज ने इलेक्ट्रिक G-Class के G-Wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन EQG 580 को लॉन्च कर दिया है। इसे मर्सिडीज ने भारत में 3 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसे कंपनी EQ टेक्नोलॉजी के साथ लेकर आई है। इसका डिजाइन इसके ICE वर्जन जैसा ही रखा गया है। इसमें बड़ी बैटरी पैक, चार इलेक्ट्रिक मोटर समेत कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि Mercedes-Benz EQG 580 इलेक्ट्रिक कार को किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैटरी पैक और रेंज

    • G-Wagon के इलेक्ट्रिक वर्जन EQG 580 में 116 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें 4 इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया गया है, जो मिलकर 587 PS की पावर और 1,164 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं। यह इलेक्ट्रिक SUV महज 4.7 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
    • कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इसमें दी गई 116 kWh बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 473 किमी तक का रेंज मिलेगा। यह 32 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

    Mercedes-Benz EQG 580

    डिजाइन

    Mercedes-Benz EQG 580 का डिजाइन पहले की तरह ही सिग्नेचर बॉक्सी बॉडी स्टाइल रखा गया है। इसमें गोल हेडलाइट्स और चौकोर ग्रिल दिया गया है। इसके चारों तरफ LED स्ट्रिप्स दी गई है। इसमें 18-इंच एलॉय व्हील्स दिया गया है, जो ग्लॉस ब्लैक कलर में फिनिश है। इसके पीछे की तरफ फ्लैट टेलगेट दिया गया है, जो SUV के बॉक्सी लुक को और भी बेहतर बनाते हैं।

    Mercedes-Benz EQG 580

    इंटीरियर और फीचर

    Mercedes-Benz EQG 580 में डुअल-डिस्प्ले के साथ-साथ बहुत सारे फिजिकल बटन दिया गया है। इसका केबिन को ओपन-पोर वॉलनट वुड फिनिश दिया गया है। इसमें 12.3-इंच डिस्प्ले (ड्राइवर के डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए), प्रीमियम बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, एक 360-डिग्री कैमरा, ADAS सुविधाएँ, कई एयरबैग, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस फोन चार्जर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

    Mercedes-Benz EQG 580

    कीमत

    Mercedes-Benz EQG 580 को भारत में 3 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी लॉन्चिंग के समय बताया गया है कि इसे कंपनी Bharat Mobility Global Expo 2025 में भी दिखाएगी। ग्लोबल बाजार में इसका मुकाबला Jeep Wrangler 4xe और Defender EV जैसे इलेक्ट्रिक कारों से देखने के लिए मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Hyundai Creta Electric के इंटीरियर की मिली जानकारी, ड्यूल टोन के साथ कैसे होंगे फीचर्स, पढ़ें पूरी खबर