यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hyundai Creta Electric के इंटीरियर की मिली जानकारी, ड्यूल टोन के साथ कैसे होंगे फीचर्स, पढ़ें पूरी खबर
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से जल्द ही Creta Electric को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। बाजार में आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में बेहतरीन तकनीक के साथ सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। Hyundai Creta EV में किस तरह के फीचर्स और इंटीरियर को दिया जाएगा। कंपनी कब और किस कीमत पर इसे लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं।

HighLights
- Hyundai Creta Electric के इंटीरियर की जानकारी हुई सार्वजनिक
- ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट्स के साथ आएगी नई Electric गाड़ी
- 17 जनवरी को Auto Expo 2025 में लॉन्च होगी Creta Electric
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में जल्द ही Bharat Mobility 2025 के तहत Auto Expo 2025 का आयोजन किया जाएगा। जहां पर वाहन निर्माताओं की ओर से कई Cars and SUVs को लॉन्च किया जाएगा। Hyundai की ओर से Creta Electric को भी इसी दौरान लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसकी तकनीक, फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। इसमें किस तरह की तकनीक, फीचर्स को दिया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Hyundai Creta Electric का कैसा होगा इंटीरियर
हुंडई की ओर से जल्द ही क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले एसयूवी के एक्सटीरियर और तकनीक की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। कंपनी की ओर से इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर को दिया जाएगा। इसके साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।
क्या होगी खासियत
Hyundai Creta Electric में कंपनी की ओर से ग्रेनाइट ग्रे और डार्क नेवी रंग का इंटीरियर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें ओशन ब्लू रंग की एंबिएंट लाइट्स, फ्लोटिंग कंसोल, 10.25 इंच इंंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए अलॉय व्हील्स, ड्यू्ल जोन क्लाइमेट कंंट्रोल, 2610 एमएम का व्हीलबेस, 8वे पावर्ड फ्रंट सीट, ड्राइवर मेमोरी सीट, 22 लीटर फ्रंक स्पेस, 433 लीटर का बूट स्पेस इसमें मिलेगा।
पहले मिल चुकी है ये जानकारी
इंटीरियर की जानकारी सार्वजनिक करने से पहले कंपनी की ओर से इसके डिजाइन, एक्सटीरियर, रेंज, बैटरी, सेफ्टी फीचर्स की जानकारी को दिया जा चुका है।
कितनी दमदार बैटरी और रेंज
कंपनी की ओर से इसमें बैटरी के दो विकल्प दिए गए हैं। जिसमें 42 KWh की क्षमता की बैटरी से इसे 390 किलोमीटर की रेंज मिलेगी और 51.4 kWh की क्षमता वाली बैटरी से इसे सिंगल चार्ज में 473 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसमें लगी मोटर से इसे 7.9 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्पीड मिलेगी। इसकी बैटरी को डीसी चार्जर से 58 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकेगा। वहीं 11kW के वॉल बॉक्स चार्जर से 10 से 100 फीसदी चार्ज करने में चार घंटे का समय लगेगा।
कब होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन को 17 जनवरी 2025 को Auto Expo 2025 में लॉन्च किया जाएगा।
कितनी होगी कीमत
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत की सही जानकारी तो लॉन्च के समय मिलेगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
किनसे होगा मुकाबला
Auto Expo 2025 में ही Maruti Grand Vitara Electric को भी लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद Hyundai Creta EV का सीधा मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा इलेक्ट्रिक, JSW MG ZS EV, Tata Curvv EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ होगा।