विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Suzuki Dzire को मिल गई Hybrid तकनीक, लेकिन आप नहीं खरीद पाएंगे, जानें क्‍या है कारण

Published: Tue, 15 Apr 2025 11:59 AM (IST)

Dzire Hybrid Car देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की ...और पढ़ें

Dzire को Hybrid तकनीक के साथ पेश किया गया है।
Dzire को Hybrid तकनीक के साथ पेश किया गया है।

HighLights

  1. Dzire को Hybrid तकनीक के साथ पेश किया गया
  2. फिलीपींस में हाइब्रिड तकनीक के साथ मिलेगी डिजायर
  3. भारत में नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ आती है कार

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कई देशों में अपनी कारों का एक्‍सपोर्ट भी किया जाता है। जिनमें कई तकनीकों को दिया जाता है। कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Dzire को अब Hybrid तकनीक के साथ भी पेश किया गया है। लेकिन इसे अभी खरीदा नहीं जा सकता। Dzire Hybrid को भारत में क्‍यों नहीं खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Dzire Hybrid हुई पेश

सुजुकी की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में Dzire को ऑफर किया जाता है। इस कार को Hybrid तकनीक के साथ पेश किया गया है। लेकिन इसे अभी भारतीय बाजार में खरीदा नहीं जा सकता। ऐसा इसलिए क्‍योंकि Suzuki की ओर से इसे भारत में नहीं बल्कि फिलीपींस में हाइब्रिड तकनीक के साथ ऑफर किया गया है।

भारतीय वर्जन में बदलाव के साथ किया फिलीपींस में ऑफर

Suzuki की फिलीपींस की वेबसाइट पर इस गाड़ी को लिस्‍ट भी किया गया है। डिजाइन और अन्‍य फीचर्स को भारत में भी ऑफर किया जाता है। लेकिन फिलीपींस में गाड़ी को राइट की जगह लेफ्ट हैंड ड्राइव जैसे बदलाव के साथ पेश किया गया है। फिलीपींस की वेबसाइट पर इसे ग्‍लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्‍ट में फाइव स्‍टार रेटिंग के साथ दिखाया गया है, यह रेटिंग इसके भारतीय वर्जन को मिली थी।

कितना दमदार इंजन

Dzire Hybrid में भी नया Z12E इंजन दिया गया है। तीन वॉल्‍व वाले इंंजन को 12V Hybrid तकनीक के साथ लाया गया है। इसमें 0.072 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है जिससे इसकी इलेक्ट्रिक मोटर से 2.19 किलोवाट की पावर मिलेगी। वहीं इसके 1.2 लीटर इंजन से कार को 60 किलोवाट की पावर और 111.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इसमें सीवीटी ट्रांसमिशन को दिया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

फिलीपींस में पेश की गई डिजायर हाइब्रिड में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, ऑटो हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, फ्रंट फॉग लैंप, रियर विंडो डिफॉगर, एंटी ग्‍लेयर रियर व्‍यू मिरर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, 9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, शॉर्क फिन एंटीना, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्‍टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लीड टू व्‍हीकल लाइट और फॉलो मी होम लाइट को भी दिया गया है। 

कितनी है सुरक्षित

Dzire Hybrid में भी एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्‍ड कंट्रोल, ब्रेक असिस्‍ट, पार्किंग सेंसर, रियर व्‍यू कैमरा, छह एयरबैग, थ्री पाइंट सीटबेल्‍ट, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, इमोबिलाइजर, सिक्‍योरिटी अलार्म जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी है कीमत

सुजुकी की ओर से फिलीपींस में डिजायर हाइब्रिड को GL और GLX वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है। जिनकी कीमत 9.20 और 9.98 लाख PHP है जो भारतीय रुपये में 13.86 लाख और 15.04 लाख रुपये के करीब होते हैं।