यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maruti Dzire के टॉप वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, पढ़ें खबर
Car Finance Plan भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से Dzire को कॉम्पैक्ट सेडान कार ...और पढ़ें

HighLights
- डिजायर के टॉप वेरिएंट के तौर पर किया जाता है ZXI Plus को ऑफर
- Maruti Dzire ZXI Plus की एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है
- दो लाख की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 14197 रुपये
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर मारुति की ओर से डिजायर को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस कार के कई वेरिएंट्स को बाजार में ऑफर किया जाता है। लेकिन अगर आप इसके टॉप वेरिएंट Maruti Dzire ZXI Plus को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Dzire ZXI Plus Price
मारुति की ओर से डिजायर के टॉप वेरिएंट के तौर पर ZXI Plus को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस गाड़ी के ZXI Plus वेरिएंट को 9.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 9.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 69 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 39 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इनके अलावा फास्टैग और अन्य चार्ज के तौर पर 5685 रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 10.82 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Maruti Dzire के ZXI Plus वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 8.82 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 8.82 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 14197 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 8.82 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 14197 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Dzire के ZXI Plus वेरिएंट के लिए करीब 3.10 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 13.92 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Maruti की ओर से Dzire को कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Aura, Honda Amaze, Tata Tigor जैसी कारों के साथ होता है।
