यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maruti Dzire Tour S के बेस वेरिएंट को लाएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI, पढ़ें खबर
Car Finance Plan Maruti की ओर से नवंबर 2024 में ही नई जेनरेशन Dzire को लॉन्च किया गया था। अब ...और पढ़ें

HighLights
- Maruti ने लॉन्च की नई Dzire Tour S
- बेस वेरिएंट के तौर पर मिलेगा STD वेरिएंट
- हर महीने देनी होगी 9079 रुपये की EMI
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Dzire की नई जेनरेशन को अब Tour S में भी ऑफर कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद आपको हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti New Dzire Tour S Price
Maruti की ओर से Dzire की नई जेनरेशन को नवंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद अब इस गाड़ी की नई जेनरेशन को Tour S वेरिएंट में भी लॉन्च कर दिया गया है। Dzire Tour S के बेस वेरिएंट के तौर पर STD को ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इस कॉम्पैक्ट सेडान कार के बेस वेरिएंट को 6.79 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 6.79 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 47 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 38 रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 7.64 लाख रुपये हो जाती है।
2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Maruti Dzire Tour S के बेस वेरिएंट STD को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.64 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 5.64 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 9079 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 5.64 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9079 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Dzire Tour S के बेस वेरिएंट के लिए करीब 1.98 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 9.62 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Maruti Suzuki की ओर से Dzire Tour S को कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Aura के साथ होता है।
