Mahindra XUV 400 Vs Tata Nexon EV में कौन अधिक दमदार, यहां पढ़ें सभी डिटेल
Mahindra XUV 400 Vs Tata Nexon Ev कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV 400 को दो वेरिएंट और EL में आती है। इसकी कीमत 15.99 लाख और 18.99 रुपये एक्स शोरूम से शुरू हैं।Mahindra XUV 400 की पावर की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में PSM इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो 147 hp की पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।(जागरण फोटो)

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में ईवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। टाटा और महिंद्रा दोनों ईवी मार्केट में काफी तेजी से आगे बढ़ते जा रही है। अगर आप अपने लिए एक नई ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम Mahindra XUV 400 Vs Tata Nexon Ev के बीच की तुलना लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इनमें क्या कुछ खास है।
Mahindra XUV 400 Vs Tata Nexon Ev रेंज
Mahindra XUV 400 की पावर की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में PSM इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो 147 hp की पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की टॉप स्पीड 150 kmph है। इसके साथ ही इसके पावर की बात करें तो इसमें तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं। अगर बात टाटा की करें तो ये ईवी अन्य मॉडल की तुलना में 14 bhp अधिक पावरफुल है। जो 5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही ये एसयूवी कार 9 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है। अगर आप रफ्तार के शौकीन है तो इस कार को ले सकते हैं।
Mahindra XUV 400 Vs Tata Nexon Ev बैटरी
Mahindra XUV 400 की बैटरी की बात करें तो इसमें 39.4 kWh है, इसके साथ ही इसमें चिलर और हीटर भी दिया गया है। जो इसे अलग बनाता है। टाटा नेक्सन ईवी के बैटरी की बात करें तो इसमें 40.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। ये फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। जो सिर्फ 56 मिनट में 80 % फीसद तक चार्ज कर सकती है।
Mahindra XUV 400 Vs Tata Nexon Ev फीचर्स
आपको बता दें, Mahindra XUV 400 फीचर्स के बात करें तो इसमें 17.78 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, ऑटो हेडलैंप, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, लैदराइट सीट्स और रियर वाइपर मिलता है। टाटा नेक्सन ईवी में तीन ड्राइव मोडस सिटी, स्पोर्ट और इको आते हैं। इसमें लेदर सीट्स, एयर प्यूरीफायर, क्रूज कंट्रोल, पार्क मोड और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Mahindra XUV 400 Vs Tata Nexon Ev कीमत
Mahindra XUV 400 Vs Tata Nexon Ev कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV 400 को दो वेरिएंट और EL में आती है। इसकी कीमत 15.99 लाख और 18.99 रुपये एक्स शोरूम से शुरू हैं। इसके साथ ही टाटा नेक्सन ईवी को कई वेरिएंट में आती है। जिसकी शुरुआती कीमत 18.34 लाख रुपए है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।