नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जैसा कि आपको हमने पहले बताया था कि Mahindra XUV 400 की बुकिंग ऑफिसियल स्तर शुरू हो चुकी है। अब आपको इस खबर के माध्यम से सभी वैरिएंट की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बजट के अंदर में आने वाली वैरिएंट को चुन सकते हैं।
Mahindra XUV 400 वैरिएंट के अनुसार कीमतें
Mahindra XUV 400 को तीन अलग-अलग ट्रिम्स में पेश किया गया है, जिसमें 3.3 kW चार्जर के साथ बेस ट्रिम XUV400 EC की कीमत 15.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। वहीं सेकेंड टॉप वैरिएंट में आने वाली 7.2 kW के साथ XUV400 EC की कीमत 16.49 लाख (एक्स-शोरूम) है और टॉप वैरिएंट XUV400 EL 7.2 किलोवाट की कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
कैसे करें बुकिंग
अगर आप महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार को बुक कराना चाहते हैं तो इसको कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। या फिर आप महिंद्रा के नजदीकी डिलरशिप पर जा सकते हैं। जहां आपको 21 हजार रुपये टोकन अमाउंट देना पड़ेगा। कंपनी के अनुसार, इस गाड़ी की डिलीवरी मार्च 2023 में शुरू होगी।
Mahindra XUV400 रेंज
रेंज के मामले में महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक कार आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी। टॉप स्पेक ईएल वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर 456 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकती है। जबकि बेस ईसी वेरिएंट 375 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है ऐसा कंपनी दावा है। परफॉरमेंस के मामले में XUV400 के दोनों वैरिएंट्स का आउटपुट एक जैसा ही है। ईवी अधिकतम 150 पीएस की पावर और 310 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। ये 8.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
यह भी पढ़ें
भारत में बिकती हैं Hyundai की ये पॉपुलर कारें, 2 मिनट में पढ़ें सभी मॉडल्स के नाम
किफायती ऑफ-रोड बाइक खरीदने का प्लान? फीचर्स मामले में कमाल की है Jawa ये बेहतरीन मोटरसाइकिल