विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द ही दस्तक दे सकती है Mahindra XUV 400 EV Formula Edition, जानिए इस गाड़ी की खूबियां

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Sat, 11 Feb 2023 07:53 AM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2023 08:05 AM (IST)

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने Mahindra XUV400 EV में 50kW DC फास्ट-चार्जिंग का इस्तेमाल किया है। जिससे एक घंटे के ...और पढ़ें

Mahindra xuv400 ev formula edition launch soon in Indian market soon
Mahindra xuv400 ev formula edition launch soon in Indian market soon

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में महिंद्रा के कारों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉर्मूला ई चैंपियनशिप सीजन 9 के दौरान, ऑटो प्रमुख महिंद्रा ने एक्सयूवी 400 फॉर्मूला वेरिएंट का अनावरण किया है। XUV400 भारत में XUV300 इलेक्ट्रिक से मिलती-जुलती है।

इंडियन मार्केट में इस कार का मुकाबला Tata Nexon EV से हो सकता है। Tata Motors Nexon दो वेरिएंट्स Nexon EV Prime और Nexon EV Max में उपलब्ध है। चलिए, आपको बताते हैं महिंद्रा XUV400 EV फॉर्मूला एडिशन में क्या कुछ खास है।

Mahindra XUV400 EV Formula Edition फीचर्स

XUV400 फॉर्मूला ई-एडिशन "रेसिंग स्पिरिट" से प्रेरित है। विशेष रूप से ये एक कॉस्मेटिक अपग्रेड है। बाकी स्पेसिफिकेशंस रेगुलर मार्केट मॉडल जैसे ही हैं। Mahindra XUV400 दो बैटरी ऑप्शन - 34.5 kWh और 39.5 kWh में उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक मोटर 150 hp और 210 Nm का टार्क जनरेट करता है, जिससे वाहन 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाता है। बड़ी बैटरी पैक 456 किमी की सीमा प्रदान करती है। इसके साथ ही कार में इस कार में फन, फास्ट और फीयरलेस जैसे मल्टी-ड्राइव मोड भी हैं।

Mahindra XUV400 EV चार्जर

वाहन निर्माता कंपनी ने Mahindra XUV400 EV में 50kW DC फास्ट-चार्जिंग का इस्तेमाल किया है, जिससे एक घंटे के अंदर बैटरी रिचार्ज हो जाती है। महिंद्रा XUV400 EV दो मुख्य मॉडल में आएगी। 3.3 kW चार्जिंग ऑप्शन के लिए इसकी 15.99 लाख रुपये हो सकती है। 7.2 kW चार्जिंग ऑप्शन के लिए इसकी कीमत 16.49 लाख रुपये है। एक और XUV400 EL है जो 7.2 kW चार्जिंग ऑप्शन के साथ आएगी जिसकी कीमत लगभग 18.99 लाख रुपये हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

कितनी सेफ है आपकी गाड़ी? जानिए कैसे होती है कार की क्रैश टेस्टिंग

जनवरी में रहा इन टॉप SUVs का दबदबा, टाटा मोटर्स ने मारी बाजी