Vehicle Sales: साल 2024 के आखिरी महीने December में कैसी रही वाहनों की बिक्री, FADA ने जारी की रिपोर्ट
December 2024 Indian vehicle sales फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से वाहनों की बिक्री को लेकर रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक December 2024 में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री की गई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर और ईयर ऑन ईयर बेसिस पर किस सेगमेंट में कैसी बिक्री Vehicle Sales रही है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 के आखिरी महीने December 2024 के दौरान देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसको लेकर FADA की ओर से एक रिपोर्ट को जारी (FADA report highlights) किया गया है। जिसमें बीते महीने के दौरान देशभर में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। मंथली और ईयरली बेसिस पर किस सेगमेंट में वाहनों की बिक्री (December 2024 vehicle sales) कैसी रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
कितनी हुई बिक्री
फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में December 2024 के दौरान कुल 1756419 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया, निजी वाहन, कमर्शियल वाहनों के साथ ही ट्रैक्टर भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में हुई है। इसके बाद निजी वाहन की बिक्री सबसे ज्यादा दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- JSW MG कर रही Mifa 9 MPV को लाने की तैयारी, Bharat Mobility 2025 में होगी पेश, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और रेंज
किस सेगमेंट में कितनी बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमबाइल डीलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 1197742 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसके बाद निजी वाहनों की बिक्री 293465 यूनिट्स की रही है। तीन पहिया सेगमेंट में December 2024 के दौरान कुल 93892 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। कमर्शियल वाहनों की बीते महीने में 72028 यूनिट्स बिक्री हुई। ट्रैक्टर सेगमेंट में 99292 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है।
किसमें कितनी गिरावट
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस के साथ ही मंथली बेसिस पर भी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मंथली बेसिस पर 45 फीसदी से ज्यादा और ईयरली बेसिस पर 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरावट दो पहिया सेगमेंट में देखने को मिली है। इस सेगमेंट में मंथली बेसिस पर 54.21 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ और ईयरली बेसिस पर 17.64 फीसदी की कमी आई है। पैसेंजर कार सेगमेंट में मंंथली बेसिस 8.85 फीसदी और ईयरली बेसिस पर 1.97 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।
December 2023 में कितनी बिक्री
बीते साल December महीने में देशभर में कुल 2007042 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस साल December महीने में 12.49 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीते साल दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1454353 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यात्री वाहन सेगमेंट में 299351, तीन पहिया सेगमेंट में 98384, कमर्शियल सेगमेंट में 76010 और ट्रैक्टर सेगमेंट में 78944 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।