विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SUV Facelift 2025: इस साल पांच SUVs को मिल सकता है Facelift, Maruti से लेकर Volkswagen तक लिस्‍ट में हैं शामिल

Published: Tue, 07 Jan 2025 06:00 AM (GMT+05:30)

SUV Facelift 2025 वाहन निर्माताओं की ओर से बेहतरीन फीचर्स और डिजाइन के साथ Cars and SUVs को बिक्री के ...और पढ़ें

साल 2025 में कौन सी एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्‍च होंगे।
साल 2025 में कौन सी एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्‍च होंगे।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हर साल लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें सबसे ज्‍यादा योगदान SUV सेगमेंट का होता है। कंपनियों की ओर से अपनी Cars and SUVs को लगातार अपडेट किया जाता है। इस साल भी ऐसी ही पांच SUV को Facelift के साथ लाया जा सकता है। किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी के Facelift को साल 2025 में लॉन्‍च (SUV Facelift 2025) किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Breeza Facelift

मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस साल अपनी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को बाजार में ला सकती है। ब्रेजा की मौजूदा जेनरेशन को 2022 में अपडेट किया गया था। जिसके बाद इसके मुकाबले में मिलने वाली कई एसयूवी को काफी बेहतर किया जा चुका है और कई नई एसयूवी भी बाजार में आ चुकी है। ऐसे में इस एसयूवी को जल्‍द ही अपडेट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- साल 2024 के आखिरी महीने में किन कारों को किया गया सबसे ज्‍यादा पसंद, जानें Top-5 में कौन सी कारें हुईं शामिल

Hyundai Venue Facelift

हुंडई की ओर से भी सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Venue को लाया जाता है। लंबे समय से इस एसयूवी को भी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। लेकिन बाजार में इसके सेगमेंट में आने वाली कई एसयूवी इससे बेहतर डिजाइन और फीचर्स के साथ आ रही हैं। ऐसे में इस साल हुंडई भी अपनी इस एसयूवी के Facelift को ला सकती है। इसके साथ ही इसमें भी कुछ नए फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।

Skoda Kushaq Facelift

स्‍कोडा की ओर से भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में कुशाक को ऑफर किया जाता है। बाजार में लगातार बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी की ओर से जहां नए उत्‍पाद लाए जा रहे हैं, वहीं मौजूदा पोर्टफोलियो को और बेहतर किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी अपनी कुशाक के फेसलिफ्ट को भी इस साल ला सकती है।

Volkswagen Taigun Facelift

फॉक्‍सवैगन की ओर से भी इसी सेगमेंट में ताइगुन को लाया जाता है। फिलहाल कंपनी इसके फेसलिफ्ट पर काम कर रही है और उम्‍मीद की जा रही है कि इसे फेसलिफ्ट के साथ इसी साल पेश किया जा सकता है। जिसमें इसके डिजाइन को थोड़ा बेहतर किया जा सकता है और कुछ नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। जिसके बाद यह अपने सेगमेंट में और कड़ी चुनौती दे सकती है।

Mahindra Thar Facelift

महिंद्रा की ओर से भी अपनी एसयूवी के डिजाइन पर बेहतरीन काम किया जा रहा है, जिसे कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में देखा जा सकता है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली थ्री डोर थार को भी इस साल फेसलिफ्ट के साथ लाया जा सकता है। जिसमें Thar Roxx की तरह डिजाइन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bharat Mobility 2025 के बारे में जानें सबकुछ: तारीख से लेकर वेन्‍यू तक की पूरी जानकारी