विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Mobility 2025 के बारे में जानें सबकुछ: तारीख से लेकर वेन्‍यू तक की पूरी जानकारी

Published: Sun, 05 Jan 2025 02:00 PM (IST)

Bharat Mobility 2025 साल 2024 में मोबिलिटी के पहले संस्‍करण के बाद अब दूसरी बार भी इसे आयोजित किया जा ...और पढ़ें

Bharat Mobility 2025 के आयोजन के बारे में पढ़ें पूरी जानकारी।
Bharat Mobility 2025 के आयोजन के बारे में पढ़ें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. Bharat Mobility 2025 का आयोजन 17 से 22 जनवरी के बीच होगा
  2. तीन जगहों पर भारत मोबिलिटी 2025 का आयोजन किया जाएगा
  3. दिल्‍ली में दो जगहों पर और यूपी के ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में जिस तरह से वाहनों की मांग में बढ़ रही है उसे देखते हुए दुनियाभर के वाहन निर्माता भारतीय बाजार में अपने कई बेहतरीन उत्‍पादों को ऑफर करते हैं। अन्‍य देशों के मुकाबले कुछ कंपनियों के लिए भारत सबसे बड़े और महत्‍वपूर्ण बाजारों में शामिल है। देश और दुनिया के कई निर्माता अपने नए उत्‍पाद और तकनीक को इस बार भी Bharat Mobility 2025 में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। भारत मोबिलिटी के दूसरे संस्‍करण को कब और कहां आयोजित (When is Bharat Mobility Expo 2025) किया जाएगा। किस जगह पर किस तरह की तकनीक और वाहनों को देखा जा सकेगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कब शुरू होगा Bharat Mobility 2025

भारत मोबिलिटी ग्‍लोबल एक्‍सपो के दूसरे संस्‍करण का आयोजन इस साल जनवरी महीने में ही किया जाएगा। साल 2024 के मुकाबले में इस साल इसे ज्‍यादा बड़े स्‍तर पर किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम का आयोजन देश की राजधानी दिल्‍ली और यूपी के ग्रेटर नोएडा में कुल तीन जगहों पर किया जाएगा।

कहां होगा आयोजन

सरकार की ओर से भारत मोबिलिटी के दूसरे संस्‍करण के आयोजन के साथ ही वेन्‍यू की भी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक अगले साल इस कार्यक्रम का आयोजन तीन स्‍थानों (Bharat Mobility 2025 Locations) पर होगा। जिसमें दिल्‍ली में भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्‍सपो सेंटर एंड मार्ट शामिल हैं।

Auto Expo 2025 कहां पर होगा

Bharat Mobility 2025 में मुख्‍य कार्यक्रम दिल्‍ली के Bharat Mandapam में होगा। यहां पर 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच Auto Expo 2025 का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर इंडिया इंटरनेशनल टायर शो, इंडिया साइकिल शो, भारत बैटरी शो, स्‍टील पवेलियन और मोबिलिटी टेक पवेलियन का आयोजन किया जाएगा।

द्वारका में होगा कंपोनेंट शो का आयोजन

दिल्‍ली के द्वारका में भी Bharat Mobility 2025 का आयोजन किया जाएगा। यहां पर 18 जनवरी से 21 जनवरी के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें कंपोनेंट शो को आयोजित किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा में क्‍या होगा शोकेस

19 से 22 जनवरी 2025 के बीच उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्‍सपो मार्ट में भी इसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में भारत कंस्‍ट्रक्‍शन इक्विपमेंट एक्‍सपो और अर्बन मोबिलिटी और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर शो को आयोजित किया जाएगा।