Bharat Mobility 2025 में लॉन्च होंगी ये Electric Cars and SUVs, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और रेंज
Bharat Mobility 2025 EV Launch भारतीय बाजार में हर दो साल में कारों का मेला (Auto Expo) लगता है। जनवरी में भी Bharat Mobility 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिस दौरान कई कारें लॉन्च की जाएंगी। किस कंपनी की ओर से इस कार्यक्रम के दौरान कौन सी Electric Cars and SUVs को पेश और लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जनवरी 2025 में भारत में कारों का मेला लगने जा रहा है। इस दौरान कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को लॉन्च किया जाएग। जानकारी के मुताबिक Bharat Mobility 2025 के दौरान कौन सी कंपनी की ओर से कौन सी Electric Cars and SUVs को लॉन्च (Bharat Mobility 2025 EV Launch) करने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
MG Cyberster
ब्रिटिश वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक सुपर कार के तौर पर MG Cyberster को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी को Bharat Mobility 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से MG Mifa9 Electric MPV को भी शोकेस किया जाएगा। जिसे बाद में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Bharat Mobility 2025 में MG कर रही तीन कारों को पेश करने की तैयारी, ग्लोबल पोर्टफोलियो से आएंगी ये कारें
Maruti E-Vitara
मारुति की ओर से भी भारत मोबिलिटी 2025 के दौरान अपनी पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर Maruti E-Vitara को लॉन्च (Upcoming SUVs in 2025) किया जाएगा। इस गाड़ी को सुजुकी की ओर से EICMA 2024 के दौरान पहली बार शोकेस किया गया था। वहीं इसके कॉन्सेप्ट वर्जन को मारुति ने जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान दिखाया था।
Hyundai Creta EV
हुंडई की ओर से भी कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta EV को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि इसे भी भारत मोबिलिटी 2025 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन भी ICE वेरिएंट की तरह ही होगा।
Tata Harrier EV
टाटा मोटर्स भी भारत मोबिलिटी 2025 के दौरान Tata Harrier EV को लॉन्च कर देगी। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को 2024 में हुए मोबिलिटी एक्सपो के दौरान भी शोकेस किया गया था। इस एसयूवी में भी अन्य एसयूवी की तरह कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा और इसका डिजाइन इसके ICE वर्जन से मिलता जुलता होगा।
Tata Sierra EV
टाटा की ओर से मोबिलिटी के दौरान एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Sierra EV को भी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसके कॉन्सेप्ट वर्जन को जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान दिखाया जा चुका है। लेकिन इसके प्रोडक्शन वर्जन को इलेक्ट्रिक और ICE दोनों ही सेगमेंट में लाया जाएगा।
Mahindra XUV 3XO EV
महिंद्रा भी भारत मोबिलिटी 2025 के दौरान अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO के Electric वर्जन को ला सकती है। हालांकि इसे अभी सिर्फ पेश किया जा सकता है, लेकिन साल के मध्य तक इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
Kia Carens EV
किआ की ओर से एमपीवी सेगमेंट में Kia Carens को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को पेट्रोल और डीजल वर्जन में लाया जाता है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को Bharat Mobility 2025 में पेश कर देगी। जिसके बाद साल के मध्य में इसका आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।