साल 2024 के आखिरी महीने में किन कारों को किया गया सबसे ज्यादा पसंद, जानें Top-5 में कौन सी कारें हुईं शामिल
Car Sales in December 2024 भारतीय बाजार में हर महीने बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें से कारों और एसयूवी का भी बड़ा योगदान रहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक December 2024 के दौरान किन कारों की देश में सबसे ज्यादा मांग रही है। Top-5 में कौन कौन सी कंपनियों की कौन सी कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में हर महीने लाखों की संख्या में कारों की बिक्री होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2024 के आखिरी महीने December में किन कारों की सबसे ज्यादा मांग रही है। Maruti, Hyundai, Tata, Mahindra, Kia जैसी कंपनियां हर महीने लाखों यूनिट्स की बिक्री करती हैं। Top-5 में किस कंपनी की कौन सी गाड़ी शामिल हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर Top-5 Cars ने कैसा प्रदर्शन (Car Sales in December 2024) किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Top-5 कारों की कुल कितनी हुई बिक्री
देश में हर महीने लोग बड़ी संख्या में कारों को खरीदते हैं। साल 2024 के आखिरी महीने में भी ग्राहकों को हर साल की तरह बड़े-बड़े Discount Offers दिए गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए लोगों ने लाखों की संख्या में कारों को खरीदा। Top-5 कारों की कुल बिक्री 82341 यूनिट्स की रही है।
यह भी पढ़ें- Hyundai Creta Electric vs Maruti e Vitara: पावर, रेंज और तकनीकी फीचर्स कौन होगी बेहतर
सबसे ज्यादा रही किस गाड़ी की मांग
रिपोर्ट्स के मुताबिक December 2024 के दौरान सबसे ज्यादा जिस गाड़ी की मांग देखी गई, वह Maruti Brezza है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली इस गाड़ी की 17336 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने के दौरान हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी ब्रिकी में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। December 2023 में इसकी 12844 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
दूसरे नंबर पर रही यह गाड़ी
Top-5 Cars की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी मारुति की ही गाड़ी रही। Maruti Wagon R को भी बीते महीने के दौरान बड़ी संख्या में ग्राहकों ने पसंद किया है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कुल बिक्री 17303 यूनिट्स की रही है। इसके पहले December 2023 में इसकी 8578 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 102 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Top-3 में शामिल हुई Maruti Dzire
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर Maruti Dzire की बिक्री की जाती है। कंपनी ने इस गाड़ी की नई जेनरेशन को नवंबर 2024 में ही लॉन्च किया है। लेकिन इसे पसंद करने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक इसकी December 2024 में 16573 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि December2023 के दौरान इसकी 14012 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
अगले नंबर पर रही यह गाड़ी
Maruti की ओर से ही ऑफर की जाने वाली MPV Maruti Ertiga को भी December 2024 में लोगों ने काफी पसंद किया है। इस गाड़ी की बीते महीने के दौरान 16056 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि December 2023 में यह संख्या 12975 यूनिट्स की थी।
Top-5 में शामिल हुई Tata Punch SUV
टाटा मोटर्स की ओर से सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Tata Punch भी लोगों को काफी पसंद आती है। इस एसयूवी की भी December 2024 के दौरान 15073 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले December 2023 में इसकी 13787 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।