Honda Amaze 2024 कल होगी लॉन्च, दमदार फीचर्स और डिजाइन से देगी Maruti Dzire 2024 को कड़ी चुनौती
जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से भारतीय बाजार में सेडान और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से जल्द ही नई गाड़ी को लॉन्च किया जाएगा। नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 में किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं। कितनी कीमत पर नई गाड़ी को लाया जा सकता है। इसका किन कारों से मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Honda Cars की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स के साथ कारों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से कल नई गाड़ी के तौर पर Honda Amaze 2024 को लॉन्च कर दिया जाएगा। इस गाड़ी में किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितना दमदार इंजन इसमें दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जाएगा। हम आपको इस खबर मे बता रहे हैं।
कल लॉन्च होगी Honda Amaze 2024
Honda Amaze 2024 को कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर चार दिसंबर 2024 को लॉन्च कर दिया जाएगा। नई जेनरेशन अमेज में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे जिसमें गाड़ी का एक्सटीरियर, इंटीरियर में कई बदलाव होंगे। साथ ही कुछ नए फीचर्स के साथ Compact Sedan Car को लॉन्च कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- December 2024 Car Launches: इस महीने लॉन्च के लिए तैयार तीन गाड़ियां, Honda, Toyota और Kia लाएंगी Sedan और SUV
कैसे होंगे फीचर्स
Honda Amaze 2024 का डिजाइन काफी शॉर्प रखा जा सकता है। कंपनी की ओर से इसमें डबल बीम वाली एलईडी लाइट्स को दिया जाएगा। इसके फ्रंट ग्रिल और बंपर को भी बदला जाएगा। इसमें नया डैशबोर्ड दिया जाएगा। जिसके ऊपर इंफोटेनमेंट सिस्टम को दिया जाएगा। नई अमेज में डिजिटल एसी पैनल दिया जा सकता है और इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। स्टेयरिंग पर क्रूज कंट्रोल सहित कई अन्य फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए स्विच दिए जाएंगे। इंटीरियर में ब्लैक और बेज रंग का उपयोग किया जा सकता है।
कितना दमदार होगा इंजन
कंपनी की ओर से इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का मौजूदा इंजन ही उपयोग किया जा सकता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल के साथ ही नई अमेज को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से इस कार को पेट्रोल के साथ सीएनजी तकनीक के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है।
कैसी होगी सेफ्टी
कंपनी की ओर से नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से स्टैंडर्ड तौर पर कई सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें ADAS को भी दिया जा सकता है। अगर इस गाड़ी में ADAS को दिया जाता है तो यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार हो जाएगी जिसमें इस सेफ्टी फीचर को दिया जाएगा। हाल में इसके कुछ फोटो जारी किए गए थे जिसमें ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को देने की जानकारी मिल रही है।
कब होगी लॉन्च
भारतीय बाजार में Honda Amaze 2024 को औपचारिक तौर पर 4 December 2024 को लॉन्च कर दिया जाएगा। लॉन्च के बाद दिसंबर के मध्य में ही इसकी टेस्ट ड्राइव को शुरू कर दिया जाएगा।
कितनी होगी कीमत
लॉन्च के समय ही गाड़ी की सही कीमत की जानकारी मिलेगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मौजूदा वर्जन की एक्स शोरूम कीमत के आस-पास ही नई जेनरेशन अमेज की कीमत को रखा जा सकता है। फिलहाल बाजार में उपलब्ध दूसरी पीढ़ी की Honda Amaze की एक्स शोरूम कीमत 7.19 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.13 लाख रुपये है।
किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में Honda Amaze 2024 को Compact Sedan Car सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस सेगमेंट में Maruti Dzire 2024, Tata Tigor, Hyundai Aura जैसी कारों को ऑफर किया जाता है। ऐसे में इन तीन कारों से ही होंडा की नई अमेज 2024 का सीधा मुकाबला होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।