विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skoda Kylaq Vs Hyundai Venue: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी है बेहतर

Published: Tue, 03 Dec 2024 06:00 AM (IST)

भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। स्‍कोडा की ओर से हाल ...और पढ़ें

Skoda Kylaq Vs Hyundai Venue: किस गाड़ी को खरीदना बेहतर, जानें डिटेल।
Skoda Kylaq Vs Hyundai Venue: किस गाड़ी को खरीदना बेहतर, जानें डिटेल।

HighLights

  1. Skoda की ओर से Kylaq को 6 नवंबर को लॉन्‍च किया गया है
  2. Compact SUV सेगमेंट में होता है Hyundai Venue से मुकाबला

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। यूरोप की वाहन निर्माता Skoda की ओर से हाल में ही Compact SUV सेगमेंट में  एसयूवी Skoda Kylaq के लिए बुकिंग को शुरू किया गया है। कंपनी की ओर से लाई गई नई एसयूवी का मुकाबला Hyundai Venue से होगा। दोनों एसयूवी में से किसे खरीदना आपके लिए बेहतर (Skoda Kylaq Vs Hyundai Venue) हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Skoda Kylaq Vs Hyundai Venue Features

Skoda Kylaq में कंपनी की ओर से कुछ बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। शाइनी ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, ड्राइवर और को-ड्राइवर की 6वे इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ, 20.32 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वायरलैस चार्जिंग, 25.6 सेमी इंफोटनेमेंट सिस्‍टम, ट्रंक में तीन किलोग्राम की क्षमता का हुक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

वहीं Hyundai Venue में एलईडी लाइट्स, ऑटो हेडलैंप, कनेक्‍टिड टेल लैंप, 15 और 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, शॉर्क फिन एंटीना, डी कट स्‍टेयरिंग, एंबिएंट लाइट्स, स्‍पोर्टी मेटल पैडल, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, स्‍टेयरिंग व्‍हील्‍स पर ऑडियो और ब्‍लूटूथ कंट्रोल्‍स, रिमोट इंजन स्‍टार्ट, स्‍मार्ट की, नॉर्मल, ईको और स्‍पोर्ट्स ड्राइविंग मोड्स, सनरूफ, रियर एसी वेंट्स, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, क्रूज कंट्रोल, लेन चेंजिंग इंडीकेटर, आईएसजी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Skoda Kylaq की Booking शुरू, वेरिएंट्स और कीमतों की घोषणा भी हुई, Tata से लेकर Maruti तक की बढ़ेगी मुश्किल

Skoda Kylaq Vs Hyundai Venue Engine

Skoda Kylaq में एक लीटर की क्षमता का टीएसआई इंजन दिया है। जिससे इसे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 6स्‍पीड मैनुअल और डीसीटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प को दिया गया है। अभी इसकी माइलेज की जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन जल्‍द ही Jagran.com की ओर से इस एसयूवी को अच्‍छी तरह से टेस्‍ट किया जाएगा, जिसके बाद हम माइलेज सहित पूरी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे।

वहीं Hyundai Venue में 1.2, एक लीटर टर्बो और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्‍प मिलता है। इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 83 पीएस की पावर और 113.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एक लीटर टर्बो इंजन से 120 पीएस की पावर और 172 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 1.5 लीटर डीजल इंजन से एसयूवी को 116 पीएस की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। अपनी एसयूवी में Hyundai पांच और छह स्‍पीड मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दे रही है।

Skoda Kylaq Vs Hyundai Venue Safety Features

Skoda Kylaq एसयूवी में स्‍टैंडर्ड तौर पर 25 से ज्‍यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें छह एयरबैग, ब्रेक डिस्‍क वाइपिंग, ईएससी, ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्‍टी कॉलिजन ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं।

वहीं Hyundai Venue में छह एयरबैग, डैशकैम, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, बीएएस, वीएसएम, एचएसी, रियर पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ऑटो हैडलैंप, टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं।

Skoda Kylaq Vs Hyundai Venue Price

Skoda Kylaq एसयूवी को भारत में 7.89 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 14.40 लाख रुपये रखी गई है। इसके लिए बुकिंग भी दो दिसंबर से शुरू कर दिया गया है, लेकिन डिलीवरी को 27 जनवरी 2025 से शुरू किया जाएगा।

वहीं Hyundai Venue की एक्‍स शोरूम कीमत 7.95 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 13.53 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Skoda की इस सेडान कार का जल्‍द आ सकता है Facelift वर्जन, कॉस्‍मैटिक बदलाव के साथ मिलेंगे नए फीचर्स