Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BMW की ये अपकमिंग कारें अब होंगी भारत में तैयार

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Sun, 06 Jan 2019 11:52 AM (IST)

    BMW इंडिया की अपकमिंग X4 और X7 SUV को भारत में चेन्नई प्लांट मेें तैयार की जाएंगी, जहां X1, X3 और X5 SUV का निर्माण होता है

    BMW की ये अपकमिंग कारें अब होंगी भारत में तैयार

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW इंडिया अब जल्द ही अपनी अपकमिंग X4 और X7 SUV को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने दोनों कारों को लेकर घोषणा की है कि कंपनी इन दोनों कारों का निर्माण चेन्नई स्थित प्लांट में करेगी। वर्तमान में कंपनी अपनी X1, X3 और X5 SUV का निर्माण भी इसी प्लाटं में कर रही है। कंपनी ने इस बात का खुलासा तब किया जब पिछले महीने की परफॉर्मेंस की प्रेस रिलीज जारी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BMW X7 कंपनी की SUV रेंज का बिलकुल नया मॉडल है और X7 को अब तक की सबसे बड़ी और सबसे शानदार BMW मानी जा रही है। बता दें अक्टूबर 2018 में कंपनी ने इसे दुनिया के सामने पेश किया था और यह एक 7-सीटर SUV है। कंपनी ने 2019 के शुरुआती महीनों में ही लॉन्च करेगी।

    BMW X4 को X3 और X5 के बीच पॉजिशन किया जाएगा और इसे X3 SUV कूपे वर्जन भी कहा जा सकता है। भारत में इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है और X4 को 2019 के मध्य में भी उतार सकती है।

    BMW X7 का भारत में मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLS, ऑडी Q7 और लैंड रोवर डिस्कवरी के साथ होगा। बता दें, मर्सिडीज GLS और ऑडी Q7 भी जल्द अपडेटेड वर्जन में लॉन्च होंगी। X7 को सबसे पहले M50d में लॉन्च करने की उम्मीद है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। वहीं, X4 की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें:

    जनवरी महीने में किस दिन लॉन्च होगी कौनसी कार, जानिए यहां

    Maruti Gipsy से Tata Nano सहित 2019 में बंद हो सकती हैं ये 6 कारें