Move to Jagran APP

BMW को मिला ग्राहकों का साथ, तीन महीनों में 19% बढ़ी बिक्री

BMW Group India ने साल 2019 की पहली तिमाही में 19 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 03:13 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 09:46 AM (IST)
BMW को मिला ग्राहकों का साथ, तीन महीनों में 19% बढ़ी बिक्री
BMW को मिला ग्राहकों का साथ, तीन महीनों में 19% बढ़ी बिक्री

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW Group India ने अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। साल 2019 की पहली तिमाही में BMW की बिक्री में 19 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2019 की पहली तिमाही में BMW Group India की 2982 कारें बिक्री हैं। इन कारों में BMW और MINI दोनों शामिल हैं। वहीं, 2018 की पहली तिमाही में BMW Group India की 2822 कारें बिक्रीं थीं। 2019 की पहली तिमाही में BMW, MINI और BMW Motorrad तीनों ही ब्रांड्स का बेहतर प्रदर्शन रहा।

loksabha election banner

MINI की बढ़ी बिक्री

भारत में नीश छोटी-प्रीमियम कार सेगमेंट को MINI लीड कर रही है। 2019 की पहली तिमाही में MINI की 160 कारें बिकी हैं। इस दौरान MINI की बिक्री में 18 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

BMW Motorrad को मिला ग्राहकों का साथ

BMW Motorrad की 2019 की पहली तिमाही में 597 कारों की बिक्री हुई है।

इनका रहा बेहतर प्रदर्शन

कंपनी की सेल्स में आई बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण BMW 5 Series और BMW 6 Series Gran Turismo का बेहतर प्रदर्शन है।

BMW 530i M Sport भारत में हुई लॉन्च, कीमत 59.20 लाख रुपये

BMW India ने हाल ही में भारत में अपनी 530i M Sport लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी इस कार की कीमत 59.20 लाख रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) रखी है। M Sport पैकेज नई BMW 530i की मैन्युफैक्चरिंग BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में की जा रही है और यह BS VI मानकों से लैस है। नई BMW 530i M Sport Alpine White, Black Sapphire, Mediterranean Blue और Bluestone Metallic में उपलब्ध है।

नई 530i M Sport में बोल्ड किडनी ग्रिल दी गई है। इसमें दूसरे एलिमेंट्स के तौर पर ब्लैक हाई-ग्लोस दिया गया है जो कि स्पोर्टी लुक के साथ आती है। M Sport पैकेज में एक फ्रंट एपरॉन के साथ बड़ा एयर इनटेक्स, साइड स्कर्ट ट्रिम और एक डिफ्यूजर-स्टाइल रियर एपरॉन दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्रोल टेलपाइप्स और 18-इंच लाइट एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कार में 2-लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 248bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में इसे 6.2 सेकंड का वक्त लगता है और इसका इंजन 8-स्पीड स्टेप्ट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.