Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Auto News Roundup: BMW X3 डीजल वेरिएंट लॉन्च, BS6 फेज-2 में वाहनों के बढ़ेगे दाम,आज की बड़ी खबरें

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 10:00 PM (IST)

    कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों के कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं तो कई सारे कार मॉडल बंद भी हो रहे हैं। Honda Motorcycle Scooter भारत में वित्त वर्ष 2024 के अंत तक दो अलग-अलग इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च करने जा रही है। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    Auto News Roundup BMW X3 diesel variant launched prices of vehicles will increase in BS6 Phase2

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Auto News Roundup: नए BS6 फेज-2 नियमों के चलते ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं तो कई सारे कार मॉडल बंद भी हो रहे हैं। आज इन्ही खबरों का बोलबाला रहा। आइए जानते हैं ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कैसा रहा आज का दिन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अप्रैल से बढ़ जाएंगे गाड़ियों के दाम!

    देश की विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां 1 अप्रैल से अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। नए BS6 फेस-2 RDE Norms के चलते देश की ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने कई सारे कार मॉडल्स को मंहगा कर देंगी। आइए आपको बताते हैं कि अप्रैल माह से कौन सी गाड़ियों को खरीदने के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    1 अप्रैल से बंद हो सकती हैं ये कारें

    नए BS6 फेस-2 नियमों के तहत RDE Norms के चलते देश की ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने कई सारे कार मॉडल्स बंद करने जा रही हैं। इसमें Honda, Hyundai, Mahindra, Tata और Skoda जैसी कार कंपनियाों के नाम शामिल हो सकते हैं। हो सकता है कि इस लिस्ट में उस कार मॉडल का नाम शामिल हो, जिसे आप खरीदने का प्लान कर रहे हैं। पढ़िए ये लेख और जानिए कि कौन-कौन से मॉडल नए नियमों के चलते बंद हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    BMW X3 का नया डीजल वेरिएंट हुआ लॉन्च

    जर्मन ऑटोमेकर बीएमडब्ल्यू ने आज बीएमडब्ल्यू एक्स3 एसयूवी के दो नए डीजल संस्करण पेश किए, जहां X3 xDrive20d xLine की कीमत 67.5 लाख रुपये और X3 xDrive20d M Sport की कीमत 69.9 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    होंडा लॉन्च करेगी 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी ने की घोषणा

    Honda Motorcycle & Scooter भारत में वित्त वर्ष 2024 के अंत तक दो अलग-अलग इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। Honda ने बताया है कि वह आने वाले दिनों में एक फिक्सड बैटरी और एक स्वैपेवल बैटरी वाला स्कूटर लॉन्च करेगी। कंपनी वित्त वर्ष 2024 (अप्रैल 2023-मार्च 2024) में पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का पहला दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    Mahindra Thar का किफायती बेस वेरिएंट हो सकती है लॉन्च

    महिंद्रा ने हाल ही में थार के सबसे किफायती RWD वेरिएंट को कम कैपसिटी वाले डीजल इंजन के साथ पेश किया था। SUV लाइन-अप को वर्तमान में दो ट्रिम स्तरों - AX(O) और LX - में दो डीजल और एक पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Mahindra एक नया एंट्री-लेवल 4×4 वेरिएंट लॉन्च कर सकती है जो AX(O) के नीचे बैठेगी। यह मॉडल दो इंजन विकल्पों में पेश किया जाएगा, जिसमें 2.2L डीजल और एक 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    comedy show banner
    comedy show banner