Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Auto News Roundup: Kia Seltos और Royal Enfield को मिला अपडेट, पढ़िए ऑटो की बड़ी खबरें

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 07:47 PM (IST)

    भारतीय बाजार में आज 2023 Royal Enfield Continental GT और Interceptor GT नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हुई वहीं होंडा अमेरिका और कनाडा में पांच लाख वाहनों को वापस बुला रही है। आपको आज की खास खबरें बताते हैं। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    2023 Kia Seltos, Sonet डीजल iMT पावरट्रेन के साथ आज हुई लॉन्च

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज ऑटो सेक्टर में दो नई लॉन्चिंग हुई, जिसमें एक कार और एक बाइक शामिल है। कार में 2023 Kia Seltos, Sonet को डीजल iMT पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया गया, वहीं बाइक में 2023 Royal Enfield Continental GT और Interceptor GT लॉन्च हुई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 Royal Enfield Continental GT और Interceptor GT

    आखिरकार, लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड ने आज अपनी नई और अपडेटेड 659 ट्विन्स को लॉन्च कर दिया है। कॉन्टिनेंटल जीटी की कीमत 3.19 लाख रुपये से और इंटरसेप्टर की कीमत 3.03 लाख रुपये (दोनों कीमत एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। इंटरसेप्टर 650 को अब चार नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जबकि कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को दो नए कलर का ऑप्शन मिलता है। यहां पढ़ें खबर...

    MG Hector के लिए दो महीने का इंतजार

    MG Motor India ने इस साल जनवरी में नई MG Hector को लॉन्च किया था। अगर आप इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि वाहन निर्माता कंपनी ने इसके लिए वेटिंग पीरियड की अवधि को कम कर दिया है। हेक्टर के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना होगा। चलिए आपको इस कार से जुड़ी खास बातें बताते हैं। यहां पढ़ें खबर...

    8 लाख के अंदर आती हैं ये सीएनजी कारें

    इस लिस्ट में पहली कार मारुति ऑल्टो 800 सीएनजी है। अल्टो सीएनजी सिंगल एलएक्सआई (ओ) वेरिएंट में आती है। इस कार की कीमत 5.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Maruti Alto 800 CNG में 1.0-लीटर NA, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। ऑल्टो सीएनजी में 31.5 किमी/किग्रा की ईंधन दक्षता का दावा किया है। यहां पढ़ें खबर...

    100cc रेंज में कितनी दमदार है New Honda Shine

    होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को टक्कर देने के लिए नई होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिल लॉन्च की है।  इस मोटरसाइकिल से जुड़ी 5 खास बातें हैं, जो इसे काफी दमदार बनाती है। यहां पढ़ें खबर...

    भारत में Nissan की एंट्री का किस्सा

    Nissan की गाड़ियां जब अमेरिका की सड़कों पर राज करने लगीं तो इससे उत्साहित होकर कंपनी ने दुनिया के अन्य देशों में भी अपने पांव फैलाने शुरू किए। शुरुआत में ब्रांड को खूब कामयाबी मिली, लेकिन बाजार में उपलब्ध विकल्पों के बीच कहीं न कहीं निसान पिछड़ने लगी। इस समय दुनिया का हर बड़ा वाहन निर्माता एसयूवी सेगमेंट में अपना कारोबार बढ़ा रहा है, जबकि निसान अपने एसयूवी ऑपरेशन को बहुत स्पीड नहीं दे पाई। ताजा उदाहरण Kicks SUV का है। यहां पढ़ें खबर...

    Honda ने अमेरिका और कनाडा में पांच लाख गाड़ियों को बुलाया वापस

    होंडा अमेरिका और कनाडा में पांच लाख वाहनों को वापस बुला रही है। इसकी सीट बेल्ट में खराबी है। आपको बता दें, रिकॉल में 2017 से 2020 की सीआर-वी, 2018 और 2019 एकॉर्ड, 2018 से 2020 ओडिसी और 2019 इनसाइट सहित  कुछ टॉप-सेलिंग मॉडल शामिल हैं। 2019 और 2020 का मॉडल Acura RDX भी शामिल है। यहां पढ़ें खबर...

    comedy show banner
    comedy show banner