Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    8 लाख के अंदर आती हैं ये सीएनजी कारें, लिस्ट में Maruti और Tata जैसे ब्रांड शामिल

    CNG Car Under 8 Lakh सीएनजी कारों को भारतीय बाजार में काफी अधिक पसंद किया जाता हैअगर आप अपने लिए एक नई दमदार सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। (जागरण फोटो)

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Thu, 16 Mar 2023 03:00 PM (IST)
    Hero Image
    8 लाख के अंदर घर ले आएं ये सीएनजी कारें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में सीएनजी कारों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। इसका ताजा उदाहरण आपको ऑटो एक्सपो से मिल सकता है। इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में अल्ट्रोज और पंच सीएनजी से ले सकते हैं। अगर आप अपने लिए एक नई सीएनजी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद सीएनजी कारों  की लिस्ट लेकर आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Alto 800

    इस लिस्ट में पहली कार मारुति ऑल्टो 800 सीएनजी है। अल्टो सीएनजी सिंगल एलएक्सआई (ओ) वेरिएंट में आती है। इस कार की कीमत 5.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Maruti Alto 800 CNG में 1.0-लीटर NA, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। ऑल्टो सीएनजी ने 31.5 किमी/किग्रा की ईंधन दक्षता का दावा किया है।

    Maruti S-Presso

    इस लिस्ट में अगली कार मारुति एस -प्रेसो है। सीएनजी दो वेरिएंट - एलएक्सआई और वीएक्सआई में आती है। एस-प्रेसो सीएनजी की कीमत 5.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। Maruti S-Presso CNG 1.0-लीटर NA, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। एस-प्रेसो सीएनजी ने 32.73 किमी/किग्रा की फ्यूल एफिशिएंसी  प्रदान करती है।

    Maruti Alto K10

    मारुति ऑल्टो K10 भारतीय बाजार में एक ही वेरिएंट में आती है और इसकी कीमत 5.95 लाख रुपये है। Alto K10 CNG में 1.0-लीटर NA, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 55 bhp की पावर और 82 Nm की टॉर्क जनरेट करती है। Alto K10 की फ्यूल एफिशिएंसी 33.85 किमी/किग्रा है।

    Maruti Suzuki Wagon-R

    भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी वैगन-आर एलएक्सआई और वीएक्सआई वेरिएंट में आती है। जिसकी कीमत 6.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। Wagon-R CNG में 1.0-लीटर NA, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। वैगन-आर की फ्यूल एफिशिएंसी 34.05 किमी/किग्रा है।

    Tata Tiago

    इस लिस्ट में अगला नाम Tata Tiago CNG का है। Tiago CNG 5 वेरिएंट्स - XE, XM, XT, XZ Plus, XZ Plus DT में आती है। जिस,की कीमत 6.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। Tiago CNG में 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन है।

    Maruti Eeco

    इस लिस्ट में एकमात्र वैन मारुति ईको सीएनजी है। इसकी कीमत 6.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। EECO CNG 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी  26.78 किमी/किग्रा है। आपको बता दें, हाल के दिनों में मारुति ईईसीओ ने 10 लाख की बिक्री का आंकड़ा पूरा किया था। ये वैन 1.2-लीटर इंजन द्वारा संचालित है और पेट्रोल और सीएनजी ईंधन ऑप्शन के साथ आती है।

    Maruti Celerio

    मारुति सुजुकी सेलेरियो इंडियन मार्केट में सीएनजी वर्जन में आती है। यह कार सिंगल VXi वैरिएंट के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत 6.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। सेलेरियो सीएनजी 1.0-लीटर एनए पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जिसकी फ्यूल एफिशिएंसी 35.6 किमी/किलोग्राम है।

    Hyundai Grand i10 Nios

    इस लिस्ट में आखिरी नाम Hyundai Grand i10 Nios CNG का है। Grand i10 Nios दो वेरिएंट्स - मैग्ना और स्पोर्ट्ज में आती है।  Nios CNG की कीमत 7.56 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।ग्रैंड i10 Nios को हाल ही में लॉन्च किया गया था। Nios i10 एक 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 81 bhp की शक्ति और 113 Nm का टार्क जनरेट करती है।