विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honda से लेकर TVS तक एंट्री लेवल स्‍कूटर सेगमेंट में ऑफर करते हैं ये विकल्‍प, कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Published: Sun, 03 Nov 2024 02:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में बाइक्‍स के साथ ही स्‍कूटर्स को भी काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। Honda से लेकर TVS ...और पढ़ें

एंट्री लेवल स्‍कूटर सेगमेंट में कौन कौन से विकल्‍प दिए जाते हैं। आइए जानते हैं।
एंट्री लेवल स्‍कूटर सेगमेंट में कौन कौन से विकल्‍प दिए जाते हैं। आइए जानते हैं।

HighLights

  1. एंट्री लेवल स्‍कूटर सेगमेंट में मिलते हैं चार बेहतरीन विकल्‍प
  2. होंडा, टीवीएस, हीरो मोटोकॉर्प ऑफर करती हैं बेहतरीन स्‍कूटर

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय दो पहिया वाहन सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से अपने उत्‍पाद ऑफर किए जाते हैं। बाइक्‍स के साथ ही स्‍कूटर सेगमेंट में कंपनियों की ओर से कई विकल्‍प मिलते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किन 110cc scooters को ऑफर किया जाता है। इन स्‍कूटर्स में किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। साल 2024 में इन स्‍कूटर को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Honda Activa

होंडा की ओर से एक्टिवा स्‍कूटर को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। यह स्‍कूटर देश में सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाने वाला स्‍कूटर है। इसमें कंपनी की ओर से 109.51 सीसी का फोर स्‍ट्रोक एसआई इंजन दिया जाता है। जिससे स्‍कूटर को 5.77 किलोवाट की पावर और 8.90 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्‍कूटर में इंजन स्‍टार्ट/स्‍टॉप स्विच, डबल लिड एक्‍सटर्नल फ्यूल फिल, टेलीस्‍कोपिक सस्‍पेंशन, साइलेंट स्‍टार्ट, फ्यूल इंजेक्‍शन, मल्‍टी फंक्‍शन यूनिट, एनॉलॉग स्‍पीडोमीटर के साथ ही छह रंगों का विकल्‍प दिया जाता है। इसकी एक्‍स शोरुम कीमत 76684 रुपये से शुरू होती है और एच स्‍मार्ट वेरिएंट की कीमत 82684 रुपये एक्‍स शोरूम है।

Honda Dio

होंडा की ओर से एक्टिवा के अलावा डियो को भी 110 सीसी सेगमेंट में लाया जाता है। इस स्‍कूटर एक्टिवा के मुकाबले ज्‍यादा स्‍पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें भी 109.51 सीसी का फोर स्‍ट्रोक एसआई इंजन दिया जाता है। जिससे स्‍कूटर को 5.78 किलोवाट की पावर और 9.03 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें भी पीजीएम-एफआई तकनीक के साथ सेल्‍फ स्‍टार्ट, डिजिटल स्‍पीडोमीटर, रियल टाइम माइलेज, एवरेज माइलेज, डिस्‍टेंस टू एंपटी, बैटरी इंडीकेटर के साथ 71212 रुपये से लेकर 78162 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

TVS Jupiter

टीवीएस की ओर से जुपिटर स्‍कूटर को भी काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही इस स्‍कूटर के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया गया है। जिसमें 113.3 सीसी का फोर स्‍ट्रोक सिंगल सिलेंडर, इंजन दिया गया है। जिससे स्‍कूटर को 5.9 किलोवाट की पावर और विद असिस्‍ट के साथ 9.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें एलईडी हैडलैंप, फॉलो मी हैडलैंप, डिजिटल स्‍पीडोमीटर, सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा बूट स्‍पेस, नेविगेशन के साथ वॉयस असिस्‍ट, इनफिनिटी एलईडी डीआरएल, आई गो असिस्‍ट, फ्रंट यूटिलिटी बॉक्‍स, फ्रंट फ्यूल लिड,डिस्‍क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 73700 रुपये से होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 8 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Hero Xoom

हीरो की ओर से जूम स्‍कूटर को 110 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस स्‍कूटर में कंपनी 110.9 सीसी का एयर कूल्‍ड फोर स्‍ट्रोक एस आई इंजन देती है। जिससे स्‍कूटर को 8.05 बीएचपी और 8.70 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कॉर्नर बेंडिंग लाइट्स, प्रोजेक्‍टर एलईडी हैडलैंप, डिस्‍क ब्रेक, डिजिटल स्‍पीडोमीटर, लो फ्यूल इंडीकेटर, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, रियल टाइम माइलेज इंडीकेटर, अलॉय व्‍हील्‍स, फ्रंट ग्‍लोव बॉक्‍स, यूएसबी मोबाइल चार्जिंग, अंडर सीट एलईडी लाइट जैसे कई फीचर्स के साथ यह स्‍कूटर मिलता है। इसकी कीमत 71484 रुपये से शुरू होकर 80967 रुपये एक्‍स शोरूम तक जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।