यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bajaj Pulsar N125 Vs Honda SP 125: कीमत, फीचर्स और इंजन के मामले में किस बाइक को खरीदना होगा बेहतर
Bajaj Pulsar N125 Vs Honda SP 125 बजाज की ओर से हाल में ही 125cc सेगमेंट में नई बाइक को ...और पढ़ें

HighLights
- 125 सीसी सेगमेंट में Bajaj और Honda ऑफर करते हैं बाइक
- Bajaj Pulsar N125 के मुकाबले में होंडा ऑफर करती है SP 125
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Diwali 2024 के मौके पर बड़ी संख्या में लोग बाइक्स को खरीदते हैं। Bajaj की ओर से कुछ समय पहले ही Pulsar N125 को लॉन्च किया गया है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Honda SP 125से होता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किस बाइक को खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितना दमदार इंजन
Bajaj Pulsar N125 को बाजार में 124.58 सीसी की क्षमता के इंजन के साथ लाया गया है। जिससे इसे 12 पीएस की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 5स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 17 इंच के टायर दिए गए हैं। वहीं Honda SP 125 में कंपनी की ओर से 123.94 सीसी की क्षमता का फोर स्ट्रोक एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर SI इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 10.87 पीएस की पावर और 10.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 5स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और इसमें 18 इंच के टायर मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Diwali पर खरीदना चाहते हैं नई Bajaj Pulsar N125, जानिए डाउन पेमेंट और EMI की पूरी कैलकुलेशन
कैसे हैं फीचर्स
बजाज की ओर से नई पल्सर एन125 में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ CBS सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा बाइक में आईएसजी, किक स्टार्ट, मोनोक्रोम एलसीडी के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी दिया गया है। यह बाइक भी स्प्लिट सीट के साथ ऑफर की गई है। इसके अलावा इसमें 9.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक मिलता है। बाइक का व्हीलबेस 1295 एमएम रखा गया है और इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 198 एमएम रखी गई है। वहीं Honda SP 125 में एलईडी लाइट्स, फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक, मोनोशॉक सस्पेंशन, 160 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस, 11.2 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक, सिंगल सीट, डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स को दिया गया है।
कितने रंगों का मिलेगा विकल्प
Bajaj Pulsar N125 को सिंगल टोन में Pearl Metallic White, Ebony Black, Cocktail Wine Red, Caribbean Blue रंगों के अलावा ड्यूल टोन के Ebony Black-Cocktail Wine Red, Pweter Grey-Citrus Rush और Ebony Black-Purple Fury जैसे रंगों के विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। वहीं Honda SP 125 बाइक में कंपनी की ओर से पांच रंगों के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है।
कितनी है कीमत
Bajaj Pulsar N125 को बेस और टॉप जैसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 94707 रुपये रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 98707 रुपये तय की गई है। वहीं Honda SP 125 बाइक को दो वेरिएंट ड्रम और डिस्क वेरिएंट्स में लाया जाता है। जिनकी कीमत 87468 रुपये से शुरू होती है और 91468 रुपये की एक्स शोरूम तक जाती है।