विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Car Winter Tips: सर्दियों में कार स्‍टार्ट करने में आए परेशानी तो इन चीजों चार बातों का रखें ध्‍यान, पढ़ें खबर

Published: Fri, 10 Jan 2025 06:00 AM (IST)

Car Winter Tips सर्दियों के मौसम में अक्‍सर गाड़ी को स्‍टार्ट करने में परेशानी होती है। कई बार गाड़ी में ...और पढ़ें

सर्दियों में कार स्‍टार्ट में आने वाली परेशानी से कैसे बचें।
सर्दियों में कार स्‍टार्ट में आने वाली परेशानी से कैसे बचें।

HighLights

  1. सर्दियों के समय पहली बार कार स्‍टार्ट करने में आती है परेशानी
  2. कार की बैटरी को जरूर चेक करना चाहिए, जरुरत हो तो बदलें
  3. खुले में कार को पार्क करने से बचना चाहिए, कवर्ड पार्किंग में रखें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। उत्‍तर भारत के सभी राज्‍यों में जनवरी 2025 के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसे मौसम में जहां घर से बाहर निकलने में लोगों को परेशानी होती है, वहीं कार का भी काफी ज्‍यादा ध्‍यान रखने की जरुरत पड़ती है। ऐसा न करने पर कई तरह की समस्‍याएं आने लगती हैं, जिनमें से सबसे कॉमन परेशानी कार का स्‍टार्ट न होना होता है। अक्‍सर सुबह के समय जब कार को स्‍टार्ट किया जाता है तब समस्‍या आती है। किन बातों का ध्‍यान रखते हुए इस समस्‍या को दूर रखा (Winter Car Care Tips) जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

बैटरी का रखें ध्‍यान

सर्दियों के समय अपनी कार की बैटरी का ध्‍यान रखना काफी जरूरी (Car Care Tips) हो जाता है। ऐसा न करते हुए लापरवाही बरतने पर कार की बैटरी जल्‍दी खराब हो सकती है और कार को स्‍टार्ट करने में परेशानी भी होती है। अगर बैटरी कुछ साल पुरानी हो गई है या कार के कम उपयोग के कारण भी बैटरी की हेल्‍थ खराब हो रही हो तो भी ऐसी समस्‍या आती है। इसलिए बैटरी में पानी को चेक करना चाहिए, जरुरत हो तो उसे टॉप-अप करें।

बैटरी पर न हो जंग

बैटरी के टर्मिनल का साफ रहना भी उतना ही जरुरी होता है जितना जरुरी कार के अन्‍य पार्ट्स की देखभाल करना होता है। अक्‍सर लोग इंजन बे को साफ करने के लिए पानी का उपयोग करते हैं। तब पानी बैटरी के ऊपर भी आ जाता है और इससे बैटरी टर्मिनल पर जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा होने के कारण बैटरी अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाती और कार स्‍टार्ट होने में परेशानी होने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि बैटरी टर्मिनल को साफ रखें।

खुले में न पार्क करें कार

कार को अगर हर तरह के मौसम में खुले में पार्क किया जाता है तो अलग अलग मौसम के मुताबिक अलग अलग तरह की समस्‍या आने का खतरा होता है। सर्दियों के समय अगर कार को खुले में पार्क करते हैं तो कम तापमान के कारण भी कई बार कार स्‍टार्ट होने में समस्‍या आ जाती है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि कार को कवर्ड पार्किंग में पार्क करें। ऐसा करने से गाड़ी का तापमान सामान्‍य बना रहेगा और पेट्रोल, डीजल के साथ ही इंजन ऑयल और बैटरी सही तरह से काम करेंगे।

कार में रखें जंपर केबल

अगर आप घर से बाहर हैं और सुबह के समय अपनी कार को स्‍टार्ट करते हैं, लेकिन कार स्‍टार्ट नहीं होती तो समस्‍या बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि सर्दियों के समय अपनी कार में जंपर केबल को रखें। अगर जंपर केबल कार में होगी तो जरुरत के समय किसी दूसरी कार से मदद लेकर आप अपनी कार को आसानी से स्‍टार्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सर्दियों के मौसम में अगर कार से सफर के दौरान चलाते हैं हीटर, न करें ये गलतियां, बढ़ जाएगा खतरा, पढ़ें खबर