विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TVS iQube के बेस वेरिएंट को Diwali 2024 पर है घर लाना, 10 हजार रुपये की Down Payment के बाद कितनी बनेगी EMI

Published: Tue, 29 Oct 2024 11:32 AM (IST)

TVS iQube EMI and Down payment TVS मोटर्स की ओर से Electric Scooter सेगमेंट में iQube को ऑफर किया जाता ...और पढ़ें

TVS iQube के बेस वेरिएंट को घर लाने के लिए हर महीने देनी होगी कितनी EMI, जानें डिटेल।
TVS iQube के बेस वेरिएंट को घर लाने के लिए हर महीने देनी होगी कितनी EMI, जानें डिटेल।

HighLights

  1. TVS iQube के बेस वेरिएंट की कीमत 1.17 लाख रुपये है
  2. सब्सिडी के बाद ऑन रोड कीमत 1.07 लाख रुपये होती है
  3. 10 हजार की डाउन पेमेंट के बाद जाएगी 3710 रुपये की EMI

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। TVS की ओर से Electric Scooter के तौर पर iQube को ऑफर किया जाता है। इस स्‍कूटर के कई वेरिएंट्स को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। अगर आप भी Diwali 2024 के मौके पर इसके बेस वेरिएंट 2.2 kWh (TVS iQube base variant) को खरीदने जा रहे हैं, तो कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

TVS iQube base variant Price

टीवीएस की ओर से ऑफर किए जाने वाले इलेक्ट्रिक स्‍कूटर iQube के बेस वेरिएंट के तौर पर 2.2 kWh को उपलब्‍ध करवाया जाता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 117299 रुपये है। लेकिन सरकार की ओर से EV पर सब्सिडी को दिया जाता है। जिसके बाद इसकी दिल्‍ली में प्रभावी कीमत 107299 रुपये हो जाती है। इस पर आरटीओ के तौर पर 9384 रुपये, आरटीओ चार्ज के तौर पर 300 रुपये, स्‍मार्ट कार्ड के 200 रुपये, इंश्‍योरेंस के 5626 और हैंडलिंग चार्ज के तौर पर 500 रुपये का चार्ज लिया जाता है। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 123309 रुपये हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Pulsar N125 Vs Honda SP 125: कीमत, फीचर्स और इंजन के मामले में किस बाइक को खरीदना होगा बेहतर

10 हजार के Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप Diwali 2024 के मौके पर TVS iQube के बेस वेरिएंट 2.2 kWh को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में 10 हजार रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 113309 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 11 फीसदी ब्‍याज के साथ तीन साल के लिए 113309 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 3710 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले तीन साल के लिए देनी होगी।

कितना महंगा पड़ेगा स्‍कूटर

अगर आप 11 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ तीन साल के लिए 113309 रुपये का बैंक से Two Wheeler Loan लेते हैं, तो आपको तीन साल तक 3710 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में तीन साल में आप TVS iQube के 2.2 kWh वेरिएंट के लिए करीब 20 हजार रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपके इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 1.43 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

TVS iQube को इलेक्ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट इसका मुकाबला Ola, Ather जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- TVS ने September 2024 में की 4.82 लाख यूनिट्स की बिक्री, मिली 20 फीसदी की बढ़त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।