विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TVS ने September 2024 में की 4.82 लाख यूनिट्स की बिक्री, मिली 20 फीसदी की बढ़त

Published: Tue, 01 Oct 2024 03:06 PM (IST)

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन दो पहिया वाहनों ...और पढ़ें

टीवीएस ने बीते महीने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।
टीवीएस ने बीते महीने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

HighLights

  1. TVS ने बीते महीने की 4.82 लाख वाहनों की बिक्री
  2. इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मिली 42 फीसदी की ग्रोथ

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में वाहन निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता TVS Motors की ओर से भी स्‍कूटर, बाइक और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। September 2024 कंपनी के लिए कैसा रहा है। कितनी यूनिट्स की बिक्री बीते महीने हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

टीवीएस मोटर्स ने September 2024 के दौरान 482495 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की है। इसके पहले कंपनी की ओर से September 2023 के दौरान 402553 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक बिक्री में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- TVS Raider 125 Drum Vs Hero Super Splendor: इंजन,फीचर्स और माइलेज के मामले में कौन बेहतर

दो पहिया का कैसा रहा प्रदर्शन

टीवीएस से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने दो पहिया वाहनों की बिक्री में 22 फीसदी की वार्षिक बढ़त हासिल की है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान 471792 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल September 2023 के दौरान यह संख्‍या 386955 यूनिट्स रही थी। घरेलू बाजार में कंपनी ने 369138 यूनिट्स की बिक्री की है और पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 300493 यूनिट्स रही थी।

मोटरसाइकल सेगमेंट में भी कंपनी ने September 2024 के दौरान 23 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। बीते महीने कंपनी ने 186751 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि September 2023 के दौरान यह संख्‍या 155526 यूनिट्स की थी।

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कैसा रहा प्रदर्शन

टीवीएस से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने September 2024 के दौरान 28901 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान 20356 यूनिट्स की बिक्री हुई। आंकड़ों के मुताबिक बिक्री में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन से पहले TVS Ronin को खरीदना हुआ सस्‍ता, नया रंग भी मिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।