Rahu Ketu Gochar 2025: राहु-केतु ने बदली हैं राशि, मीन राशि वाले इन उपायों से पाएं राहत
राहु 18 मई 2025 को मीन राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। वहीं केतु सिंह राशि के छठे भाव में बैठे हैं। यह समय अपने कर्मों पर ध्यान देने का है। इस गोचर के दौरान यदि मीन राशि के जातकों को कोई परेशानी आ रही है तो आप कुछ उपाय कर सकते हैं।
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। राहु-केतु के इस गोचर Rahu Ketu transit 2025 के दौरान आध्यात्मिक विकास और निजी विकास का मौका मिलेगा। यदि इस दौरान आपने अपने कर्मों को ठीक बनाए रखा, तो निश्चित ही आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।
यदि आप छिपे हुए मौकों को तलाश पाते हैं और अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल कर पाते हैं, तो निश्चित रूप से यह समय आपको प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएगा। इस दौरान आपको विदेश से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने या विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
मगर, छठे भाव में बैठे केतु ऑफिस पॉलिटिक्स, कानूनी मामलों या गुप्त शत्रुतों के सामने आने का संकेत दे रहे हैं। लिहाजा, विवादों में पड़ने की बजाय उनसे बचकर रहें। इस दौरान खर्चों की अधिकता रहेगी और यात्राओं का संयोग भी बन सकता है। नींद की कमी, चिंता और बेचैनी हो सकती है। लिहाजा, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
लोन मैनेजमेंट सही तरीके से करें और जोखिमपूर्ण निवेश न करें। राहु-केतु गोचर 2025 के आधार पर मीन राशि के जातकों को कुछ उपाय बताए गए हैं। यदि राहु-केतु पीड़ित कर रहे हैं, तो आप इन उपायों को कर सकते हैं। हालांकि, कोई भी उपाय करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श जरूर लें।
राहु-केतु गोचर 2025 के उपाय
- राहु और केतु के बीज मंत्रों का नियमित रूप से जप करें।
- ध्यान का अभ्यास करें और एक आध्यात्मिक दिनचर्या बनाए रखें।
- शनिवार के दिन जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करें।
- अनावश्यक संघर्षों और कानूनी विवादों से बचें।
यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: 14 मई को मिथुन में गोचर करेंगे गुरु, मीन को हर क्षेत्र में मिलेगी सक्सेस, हेल्थ का रखें ख्याल
जरूरी है अनुशासन बनाए रखना
यह गोचर आध्यात्मिक विकास, छिपे हुए बदलावों और अप्रत्याशित स्थानों पर नए अवसरों का समय है। अनुशासन बनाए रखते हुए, वित्तीय प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन को बनाए रखना अहम होगा।
मीन राशि के जातक यदि उपरोक्त उपायों को करते हैं, तो इस गोचर में वो सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आत्मिक शांति और आंतरिक शांति हासिल कर सकते हैं।
(अगर आप श्री आनंद सागर पाठक को कोई फीडबैक देना चाहते हैं तो hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।)
यह भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।