Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: तुला को पार्टनरशिप से मिलेगा लाभ, जानिए वृश्चिक और धनु का कैसा बीतेगा दिन
दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal) के अनुसार आज यानी बुधवार 14 मई को नीच के चंद्रदेव मानसिक तनाव दे सकते हैं। यह समय आत्मचिंतन करके खुद को निखारने के लिए बेहतर है। वहीं बृहस्पति के मिथुन राशि में आने से बौद्धिक क्षमताएं बढ़ेंगी। पंडित आनंद सागर पाठक बता रहे हैं तुला से धनु राशि वालों का आज का दिन कैसा बीतेगा।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज के दिन यानी 14 मई 2025 को चंद्रदेव अपनी नीच राशि वृश्चिक राशि में पहुंच गए हैं। यह राशि बहुत इंटेंस है, जिसमें चंद्रमा के होने से गहरे चिंतन और ध्यान अभ्यास के लिए यह समय अच्छा है।
देव गुरु बृहस्पति की मिथुन राशि में उपस्थिति विचार करने की क्षमता के साथ ही ज्ञान बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आप अपने संपर्क कौशल को भी अच्छा बना सकते हैं। मेष के सूर्य नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने के साथ ही आत्मबल को बढ़ाएंगे।
मीन राशि में बैठे शनिदेव और राहु भावनात्मक आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करेंगे। आज का राशिफल चंद्र राशि और लग्न को ध्यान में रखकर लिखा है। आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक (astropatri.com) से जानते हैं कि तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
चंद्रमा आज आपके द्वितीय भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आर्थिक चिंता और पारिवारिक असहजता बढ़ सकती है। आपके लग्नेश शुक्रदेव षष्ठ भाव में उच्च स्थिति में हैं, जिससे विवादों में शालीनता से निपटने में सहायता मिलेगी।
चंद्रमा की अष्टम भाव पर दृष्टि अप्रत्याशित लाभ की ओर संकेत कर रही है। बृहस्पति नवम भाव में स्थित हैं, जिससे उच्च शिक्षा और दूरगामी योजनाओं में सफलता के संकेत हैं। विदेश से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकते हैं।
सूर्यदेव सप्तम भाव में उच्च होकर साझेदारी में लाभ दे सकते हैं। हालांकि, आपके कठोर या आधिकारिक रवैये से वैवाहिक जीवन में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
आज का सुझाव: भावनात्मक और आर्थिक स्थिरता पर ध्यान दें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
चंद्रमा आज आपके लग्न में स्थित हैं, जिससे मन में अस्थिरता और भावनात्मक अति-संवेदनशीलता बनी रहेगी। आपके लग्नेश मंगलदेव नवम भाव में नीच स्थिति में हैं, जिससे तनाव और व्याकुलता महसूस हो सकती है।
बृहस्पति अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको आत्म-विश्लेषण और गहन अंतर्दृष्टि प्राप्त करने का अवसर दे रहे हैं। शुक्र पंचम भाव में स्थित हैं, जिससे रचनात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी।
शनि और राहु पंचम भाव में हैं, जिससे प्रेम संबंधों में भ्रम उत्पन्न हो सकता है। चंद्रमा की सप्तम भाव पर दृष्टि संबंधों में सुधार का संकेत देती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 8
आज का सुझाव: गहरी सांस लें, परिवर्तन धीरे-धीरे हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: 14 मई को मिथुन में गोचर करेंगे बृहस्पति, मिथुन वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सक्सेस
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
चंद्रमा आज आपके द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे मानसिक थकान और नींद में बाधा आ सकती है। आपके लग्नेश बृहस्पति सप्तम भाव में स्थित हैं, जो साझेदारियों में समझदारी और स्थिरता लाते हैं।
कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौता हो सकता है। शुक्र चतुर्थ भाव में स्थित हैं, जो घर में सुकून देने वाली ऊर्जा प्रदान करेंगे। शनि और राहु भी चतुर्थ भाव में हैं, जिससे पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।
आपको भावनात्मक रूप से स्वयं को रीचार्ज करने का समय निकालना चाहिए। चंद्रमा की षष्ठ भाव पर दृष्टि स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों की ओर संकेत करती है।
शुभ रंग: इंडिगो
शुभ अंक: 11
आज का सुझाव: चीजों को कंट्रोल करने की मंशा छोड़ें। विश्राम से ही कुछ नया करना संभव है।
यह राशिफल astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है। सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।
ये भी पढ़ें -
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।