Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ashadha Purnima 2025: आषाढ़ पूर्णिमा के दिन इस मूलांक पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन की होगी प्राप्ति

    आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadha Purnima 2025) के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही विशेष चीजों का दान किया जाता है। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आषाढ़ पूर्णिमा का दिन मूलांक 06 (mulank 6 Lakshmi blessings) के लिए बेहद खास रहने वाला है।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 07 Jul 2025 12:08 PM (IST)
    Hero Image
    Ashadha Purnima 2025: इस मूलांक की चमकेगी किस्मत

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने की आखिरी तिथि पर पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।  वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई (Ashadha Purnima 2025 date) को मनाई जाएगी। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मूलांक 6 ( Mulank 6 fortune 2025) पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है और धन की प्राप्ति होगी। साथ ही सभी मुरादें पूरी होंगी। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं इस मूलांक के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Ashadha Purnima 2025: आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, भर-भरकर मिलेगी लक्ष्मी जी की कृपा

    ये है मां लक्ष्मी का प्रिय मूलांक

    जिस व्यक्ति का जन्म 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है। उसका मूलांक 6 ( numerology number 6 predictions) होता है। इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें धन, वैभव, सौंदर्य, प्रेम और कला के कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मूलांक पर मां लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप से बरसती है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन देवी की कृपा से जातक के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जातक के जीवन में आ रही समस्या दूर हो सकती है।

    क्या है इस मूलांक की खासियत

    अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 के जातकों को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। जीवन को बेहद खुशहाल तरीके से जीते हैं। मेहनत सफल होती है। सफेद चीजों का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही इन्हें समाज के लोगों का प्यार मिलता है। मेहनत के बल पर सभी कामों को सरलता से पूरा करते हैं। स्वभाव से बेहद खर्चीले माने जाते हैं।

    कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

    • सफेद और लाल रंग के फूल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान देवी को कमल और गुलाब का फूल अर्पित करें। इस दौरान जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
    • आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन के सुबह स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। आरती करने के बाद चावल की खीर का भोग लगाएं। इस टोटके को करने से आय में वृद्धि होती है और हमेशा पैसों से तिजोरी भरी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Ashadha Purnima 2025: 10 या 11 जुलाई? कब मनाई जाएगी आषाढ़ पूर्णिमा? एक क्लिक में जानें सही डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।