विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashadha Purnima 2025: आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, भर-भरकर मिलेगी लक्ष्मी जी की कृपा

Published: Sun, 06 Jul 2025 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jul 2025 03:29 PM (IST)

आषाढ़ माह में आने वाली पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। इस बार आषाढ़ पूर्णिमा ...और पढ़ें

Ashadha Purnima 2025 ke Upay in hindi
Ashadha Purnima 2025 ke Upay in hindi

HighLights

  1. आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा।
  2. विष्णु जी और लक्ष्मी जी की पूजा से खास है यह तिथि।
  3. स्नान-दान करने से होती है पुण्य फलों की प्राप्ति।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान करना काफी शुभ माना गया है। इस दिन पर सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मुख्य रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आप आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इन उपायों से आपको पैसों की तंगी से लकर गृह क्लेश तक की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

लड़ाई-झगड़े से मिलेगा छुटकारा

अगर आपके परिवार में बिना वजह ही लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो ऐसे में आप पूर्णिमा के दिन ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा में विष्णु जी को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और सुख-शांति की कामना करें। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन घर में दीपक जलाने से भी सकारात्मक माहौल बना रहता है।

मिलेगा धन लाभ 

पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें। इस दौरान देवी को लाल रंग के फूल और खीर अर्पित करने चाहिए। साथ ही आप इस तिथि पर लक्ष्मी जी को समर्पित कनकधारा स्त्रोत का पाठ करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक को धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Ashadha Purnima 2025: आषाढ़ पूर्णिमा पर इंद्र योग समेत बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, मिलेगा दोगुना फल

बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर पिसी हुई हल्दी लगाएं और मां लक्ष्मी को समर्पित कर दें। माता लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी या फिर धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से व्यक्ति के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

जरूर करें ये काम

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे साधक के जीवन से सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन जरूर करवाएं।

यह भी पढ़ें - Ashadha Purnima 2025: आषाढ़ पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी भर देंगी धन से तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।