Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ashadha Purnima 2025: आषाढ़ पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी भर देंगी धन से तिजोरी

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 11:48 AM (IST)

    हर महीने में पूर्णिमा मनाई जाती है। इस खास तिथि पर पवित्र नदी में स्नान पूजा-अर्चना करने का खास महत्व है। साथ ही विशेष जगहों पर दीपक जलाने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadha Purnima 2025) के दिन इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही धन की प्राप्ति होती है।

    Hero Image
    Ashadha Purnima 2025: कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न (Pic Credit- Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई (Ashadha Purnima 2025 Date) को मनाई जाएगी। इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत होगी। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विशेष चीजों का दान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा और पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    (Pic Credit- Freepik)

    अगर आप भी घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं, तो आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूर्णिमा के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Ashadha Purnima 2025: आषाढ़ पूर्णिमा पर इंद्र योग समेत बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, मिलेगा दोगुना फल

    घर में होगी सुख-शांति

    अगर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं, तो आषाढ़ पूर्णिमा के दिन घर के मेन गेट पर देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।

    आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाएं। इस दौरान मां तुलसी से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें और जल अर्पित करें। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होगी और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहेगी।

    श्रीहरि की कृपा होगी प्राप्त

    जीवन के संकटों को दूर करने के लिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद मंदिर में दीपक जलाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पूजा करें। इस दौरान मंत्रों का जप भी करें। इस उपाय को सच्चे मन करने से श्रीहरि की कृपा बरसती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    आषाढ़ पूर्णिमा 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Ashadha Purnima 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 09 जुलाई को शाम 06 बजकर 54 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 10 जुलाई को शाम 05 बजकर 47 मिनट पर होगा। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई जाएगी। इसे गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2025) के नाम से भी जाना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Ashadha Purnima Kab Hai 2025: आषाढ़ पूर्णिमा कब है? जानें स्नान-दान और व्रत करने की सही डेट और टाइम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।