Move to Jagran APP

'चमड़ी व रंग के आधार पर देश को बांटने की साजिश रच रही कांग्रेस'; नड्डा बोले- फूट डालो, राज करो की नीति पर चल रही पार्टी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चमड़ी व रंग के आधार पर देश को विभाजित करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है। धर्म जाति क्षेत्रवाद पहाड़ व मैदान के साथ वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Published: Thu, 09 May 2024 12:06 AM (IST)Updated: Thu, 09 May 2024 12:06 AM (IST)
चमड़ी व रंग के आधार पर देश को बांटने की साजिश रच रही कांग्रेस- नड्डा। फोटोः @JPNadda

जागरण टीम, सुंदरनगर/बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चमड़ी व रंग के आधार पर देश को विभाजित करने की योजना पर काम कर रही है। यह देश व जनता के लिए किसी भी सूरत में सही नहीं है। कांग्रेस के शहजादे जिस प्रकार से धर्म व जाति के नाम पर आरक्षण देने की बातें कर रहे हैं, उससे बेहद भयावह तस्वीर सामने आ रही है।

loksabha election banner

फूट डालो, राज करो की नीति पर चल रही है कांग्रेस- नड्डा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी फूट डालो, राज करो की नीति पर चल रही है। धर्म, जाति, क्षेत्रवाद, पहाड़ व मैदान के साथ वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है। नड्डा बिलासपुर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे।

भारत नहीं है किसी देश का पिछलग्गू

नड्डा ने कहा कि 2014 से पहले देश की जनता यह मान चुकी थी कि अब उदासीनता की राजनीति में कुछ भी बदलने वाला नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की मेहनत से 10 वर्ष के कार्यकाल में दृष्टि, समर्पण और क्षमता के कारण आज देश विकसित भारत का संकल्प पूरा करने की ओर अग्रसर है। पीएम मोदी के ही नेतृत्व में भारत ने अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन जैसे देश को पछाड़ा है। भारत आज किसी देश का पिछलग्गू नहीं अपितु आगे दौड़ने वाला देश है।

आईएनडीआईए घोटाला करने वालों का गठबंधन- नड्डा

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों पर हुई कड़ी कार्रवाई मोदी की क्षमता और नेतृत्व का ही परिणाम है। यह चुनाव मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का है।

नड्डा ने कहा कि आईएनडीआईए घोटाला करने वालों का गठबंधन है। अब राहुल बाबा जरूरतमंदों के आरक्षण पर डाका डालने के लिए ललायित हैं लेकिन मोदी काल में भ्रष्टाचारी या तो जमानत पर हैं, या जेल में हैं। नड्डा ने कहा, हमें सिर्फ जीत ही नहीं चाहिए, अंतर भी बड़ा होना चाहिए।

संविधान नहीं पढ़ते राहुल

 राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरक्षण को लेकर कार्य करते हैं। संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन खुद उस किताब को पढ़ते नहीं हैं। अगर पढ़ते तो उन्हें पता होता कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रविधान नहीं हैं। धर्म के आधार पर आरक्षण देकर कांग्रेस अखंड भारत को खंड-खंड करने का प्रयास कर रही है।

पक्षी की तरह दिखते हैं पित्रोदा

भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने भारतीयों पर दिए बयान के लिए सैम पित्रोदा पर निशाना साधा है। उन्होंने पित्रोदा की तुलना पक्षी से की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टेटस में लिखा कि ''कांग्रेस के अंकल सैम ने कहा कि दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे दिखते हैं, पूर्व व उत्तर पूर्व के भारतीय चीनी जैसे दिखते हैं, गुजरात बेल्ट के लोग अरब जैसे दिखते हैं और उत्तर के लोग सफेद (अंग्रेज) लोगों जैसे दिखते हैं। मुझे आश्चर्य है कि अंकल सैम भारत के किस हिस्से से हैं क्योंकि वह एक इंसान की तुलना में एक पक्षी की तरह दिखते हैं।''

कंगना ने कहा कि देश के शहजादे राहुल गांधी के प्रिय सैम अंकल देशवासियों को गाली निकाल रहे हैं। कांग्रेस के ये कुछ ऐसे लोग हैं जो इटली के लोगों के साथ घूम-घूमकर इटालियन हो गए हैं। 

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: 'अदाणी-अंबानी की जांच के लिए CBI-ED को भेजें पीएम', राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.