Move to Jagran APP

Rajnath Singh: राजनाथ को मंच पर अचानक याद आ गए 'डायनासोर', कांग्रेस का नाम लेकर ले ली चुटकी

बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दस साल बाद अगर आप अपने बच्चों से पूछेंगे तो वे कहेंगे कौन-सी कांग्रेस। राजनाथ सिंह ने कहा कि ये लोग जनता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति करते हैं। ये लोग जो कहते हैं वह करते नहीं हैं।

By Brahmanand Singh Edited By: Mohit Tripathi Published: Thu, 02 May 2024 07:19 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2024 07:19 PM (IST)
राजनाथ सिंह ने कहा- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, सुपौल। बिहार के सुपौल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि दस साल बाद अगर आप अपने बच्चों से कांग्रेस के बारे में पूछेंगे तो वे कहेंगे कौन-सी कांग्रेस।

loksabha election banner

राजनाथ सिंह ने कहा कि ये लोग (कांग्रेस नेता) जनता की आंखों में धूल झोंककर और धोखा देकर राजनीति करते हैं। इन लोगों की ये आदत है। ये लोग जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। जिन लोगों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, वे आज बिहार को बनाने का दावा कर रहे हैं।

कोई माई का लाल नीतीश कुमार पर...: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पर कोई माई का लाल भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। कांग्रेस की सरकारों को भी काम करते हुए देखा है। अटल बिहारी की सरकार हो या मोदी जी की सरकार हो कोई भी नहीं कह सकता किसी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार के दाग लगे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक भी सरकार बताएं जिसके मंत्रियों पर दाग न लगे हों। कांग्रेस के हर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। डॉ. मनमोहन सिंह के समय उनके मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की हवा खानी पड़ी। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं वे सीना तानकर बोल रहा है। लोकतंत्र बिना लोक लाज का नहीं चल सकता।

कहा- भ्रष्टाचारियों को मक्खी की तरह निकाल के फेक देते हैं

राजनाथ ने कहा कि बिहार में सबसे अधिक भ्रष्टाचार के आरोप राजद पर लगे हैं। मैं यह दावा नहीं कर सकता कि हमारे यहां सभी दूध के धुले हुए हैं, लेकिन जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, उन्हें दूध की मक्खी की तरह बाहर निकाल कर फेंक दिया जाता है।

गुरुवार को सुपौल के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज खाता खुलवाने का परिणाम है कि अगर सौ रुपये दिल्ली से चलते हैं तो वह सौ के सौ आप की जेब तक पहुंचते हैं। फैसला आप सबों को करना है। देश आश्वासनों पर नहीं चल सकता।

राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस की हर सरकार में गरीबी दूर करने की बात कही जाती थी, लेकिन क्या गरीबी दूर हुई। जनता को गुमराह कर ये लोग सरकार बनाते रहे। हम राजनीति करते हैं, इंसाफ और इंसानियत के लिए।

बोले- डंके की चोट पर कहता हूं...

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि हमने तीन तलाक प्रथा को समाप्त किया है। किसी भी धर्म को ये इजाजत नहीं देंगे कि मां-बेटियों पर अत्याचार करें। मुस्लिम भाईयों से कहना चाहता हूं कि आप विचार करें और किसी के झांसे में न आएं।

उन्होंने कहा कि एनडीए के विजय का श्री गणेश गुजरात की धरती से हो चुका है। सूरत संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो जनता का सम्मान करे। दिलेश्वर कामैत को बहुत पहले से जानता हूं। इनके शराफत को लेकर कोई सवालिया निशान नहीं लगा सकता।

यह भी पढ़ें:JP Nadda ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा, PM Modi का नाम लेकर दे दी गारंटी!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.