Rajnath Singh : ओडिशा में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, गिना दीं भाजपा की उपब्धियां; कहा- हमने जो कहा वह कर दिखाया
Rajnath Singh रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने यहां उपस्थित जनता से भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की और भाजपा की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह कर दिखाया है।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने यहां लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने चुनावी भाषण में राजनाथ सिंह ने कहा कि कालाहांडी गरीब और दरिद्रता के लिए जाना जाता है। जब तक प्रत्येक क्षेत्र विकसित नहीं होगा, विकसित भारत संभव नहीं है।
कांग्रेस ने गरीबी हटाने का वादा किया था लेकिन वर्षों तक सत्ता में काबिज रहने के बावजूद कांग्रेस गरीबी नहीं हटा पाई। लेकिन मोदी ने कुछ ही सालों में ऐसा कर दिखाया।
रक्षा मंत्री ने गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्त किया है। भाजपा ओडिशा में सत्ता में आई तो यहां के लोगों को भी आयुष्मान कार्ड मिलेगा। चाहे गरीब हो या अमीर, सभी को आयुष्मान सुविधाएं मिलेंगी। हम जो कहते हैं वह करते हैं, यह हमारा चरित्र है।
हमने कहा था कि हम अनुच्छेद 370 हटाएंगे। हमने राम मंदिर के निर्माण के लिए कहा था और इसे वास्तविकता में बदल दिया। हमने तीन तलाक खत्म करने के लिए कहा, हमने इसे खत्म कर दिया।
Public Meeting in Kalahandi, Odisha
https://t.co/dWZqPp8eMc— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) May 8, 2024
रक्षा मंत्री ने की भाजपा को सत्ता में लाने की अपील
आपने कांग्रेस सरकार के 50 साल और बीजद सरकार के 25 साल देखे। कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है। हमारी सरकार आने के बाद आतंकी हमलों में कमी आई है।
राजनाथ सिंह ने लोगों से भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की क्योंकि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
राजनाथ सिंह भवानीपटना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रामगढ़ पहुंचे। वह रायगढ़ शहर में बारीझोला रोड पर आईएसीआर मैदान में दोपहर एक जनसभा को संबोधित किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को देखते हुए कालाहांडी और रायगढ़ जिला दोनों ही जगह भाजपा खेमों में उत्साह है। रक्षा मंत्री के दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
ये भी पढ़ें: