Move to Jagran APP

'किसान आत्महत्या कर रहा और मोदी जी अपने उद्योगपति मित्रों के 16 लाख करोड़ माफ कर रहे...', रायबरेली में बोलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार अभियान को गति दे रही हैं। बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री की टिप्पणी का भी जवाब देते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी ने कहा कि राहुल गांधी अडानी-अंबानी का नाम नहीं ले रहे हैं। जबकि सच्चाई ये है कि वह हर दिन अडानी-अंबानी की बात करते हैं।

By Jagran News Edited By: Nitesh Srivastava Published: Wed, 08 May 2024 02:54 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2024 02:54 PM (IST)
बछरावां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने की नुक्कड़सभा

जागरण संवाददाता, रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनपद प्रवास के तीसरे दिन बुधवार को बछरावां विधान सभा क्षेत्र के गांवों में नुक्कड़ सभाएं की। प्रियंका गांधी ने महराजगंज में लोगों को संबोधित करते समय प्रधानमंत्री के भाषण पर कहा कि भाषण में आज इन्होंने कहा कि राहुल गांधी अडानी अंबानी का नाम नहीं ले रहे हैं। रोज तो लेते हैं, रोज हम इनकी सच्चाई आपके सामने लाते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि रोज हम आपसे कहते हैं कि बड़े-बड़े करोड़पतियों के साथ इनकी साठगांठ है। सारे कर्ज इनके 16 लाख करोड़ इनके माफ किए। यहां उत्तर प्रदेश जहां इनकी सरकार हैं प्रदेश में और केंद्र में भी। यहां के किसान एक-एक लाख रुपये के लिए आत्महत्या कर रहे हैं। उनके लिए एक रुपये का कर्ज माफ नहीं हुआ है। इसका जवाब दे मोदी जी। 10 सालों में इन्होंने सिर्फ आपको बहकाया है। इस देश की जितनी संपत्ति है सारी अपने करोड़पति मित्रों को दे दी है। देश के बंदरगाह, देश के हवाई अड्डे, देश का कोयला, बिजली बनाने वाले प्लांट, बड़ी-बड़ी संस्थाएं होती थी।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस से राहुल गांधी मैदान में हैं। उनके चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी संभाल रही हैं। इसके लिए प्रियंका गांधी सोमवार से यहां आकर रुकी हैं। पहले और दूसरे दिन उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

तीसरे दिन दौरे के दौरान थुलवासा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी मां यहां से लगातार सांसद हैं। पिछले सालों से उनकी तबीयत खराब रही, इसलिए थोड़ा कम आना हुआ है। इस चुनाव में राहुल गांधी आपके उम्मीदवार हैं। उनके विरुद्ध पूरी भाजपा की मशीनरी लगी हुई है। उन्हें संसद से निकाल दिया, उन्हें घर से निकाल दिया, लेकिन राहुल गांधी पीछे नहीं हटे। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चार हजार किमी पैदल चले। फिर मणिपुर से मुंबई तक यात्रा की। यह यात्रा आपकी समस्याओं को समझने की यात्रा थी। आज सबसे बड़ी समस्या है महंगाई और बेराेजगारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.