Move to Jagran APP

रायबरेली में सियासी हलचल तेज, विधायक मनोज और अदिति सिंह से मिले BJP प्रदेश अध्यक्ष; इन मुद्दों पर हुई बात

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में कमल खिलाने के लिए भाजपा हर मोर्चे पर काम कर रही है। इसी मकसद से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से नाराज चल रहे विधायकों को मनाने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उनके आवास पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने पहले पार्टी कार्यालय पर बैठक की उसके बाद सदर विधायक अदिति सिंह से मिलने उनके लालूपुर स्थित उनके आवास गए।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Published: Wed, 08 May 2024 08:34 AM (IST)Updated: Wed, 08 May 2024 08:34 AM (IST)
रायबरेली में सियासी हलचल तेज, विधायक मनोज और अदिति सिंह से मिले BJP प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, रायबरेली। (Rae Bareli Lok Sabha Seat) कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में कमल खिलाने के लिए भाजपा हर मोर्चे पर काम कर रही है। इसी मकसद से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से नाराज चल रहे विधायकों को मनाने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उनके आवास पहुंचे।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष ने पहले पार्टी कार्यालय पर बैठक की, उसके बाद सदर विधायक अदिति सिंह से मिलने उनके लालूपुर स्थित उनके आवास गए। वहां पर करीब एक घंटे तक उनके साथ बैठक की। उसके बाद भूपेंद्र चौधरी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज पांडे के गोराबाजार स्थित उनके आवास पहुंचे। यहां पर भी उन्होंने करीब एक घंटे तक ऊंचाहार विधायक से बात की।

प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव में लगने का किया निवेदन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकतर समय ऊंचाहार विधायक के साथ अकेले में बिताया। देर रात तक पदाधिकारियों की बैठकी रही, डॉ. मनोज पांडे भी के घर पर ही रही। दोनों विधायकों से मुलाकात को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि दोनों से चुनाव में लगने का निवेदन करने गया था।

पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आवाहन किया। कार्यकर्ताओं से वोट परसेंट बढ़ाने की भी अपील की। इसके लिए सभी को जनसंपर्क करने के लिए कहा गया।

सदर विधायक अदिति सिंह का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट हुई। महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने रायबरेली का दौरा किया। दोनों विधायकों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार, अगले पांच दिनों तक वज्रपात की आशंका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.