Delhi LS Poll 2024: नई दिल्ली में सबसे अधिक तो दक्षिणी में उतरे सबसे कम उम्मीदवार, 238 नामांकन हुए रद्द; 129 मैदान में
राजधानी में मंगलवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान दिल्ली में 265 प्रत्याशियों द्वारा भरे गए 367 नामांकन पत्रों में से 238 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार ज्यादातर निर्दलीय छोटे दलों के कुछ उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में गलतियां पाए जाने के कारण उसे रद्द किया गया है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान दिल्ली में 265 प्रत्याशियों द्वारा भरे गए 367 नामांकन पत्रों में से 238 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार ज्यादातर निर्दलीय, छोटे दलों के कुछ उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में गलतियां पाए जाने के कारण उसे रद्द किया गया है।
129 प्रत्याशी मैदान में
इसके अलावा प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के कवरिंग कैंडिडेट के नामांकन रद्द किए गए हैं। इसके बाद दिल्ली के चुनावी मैदान में अब 129 प्रत्याशी बचे हैं।
दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से हुए 36 नामांकन में से 29 रद्द हो चुके हैं। इसलिए इस क्षेत्र से सबसे कम सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
नौ मई नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। उस दिन कोई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेता है तो इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है।
पिछले बार की तुलना में इस बार नामांकन अधिक हुए
पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार नामांकन अधिक हुआ था। लेकिन इस बार नामांकन रद्द भी अधिक हुआ है।
वर्ष 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में 347 नामांकन हुए थे। तब 174 नामांकन रद्द हुए थे और नौ नामांकन वापस लिए गए थे। इसलिए कुल 164 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
लोकसभा क्षेत्र | कुल नामांकन | उम्मीदवार | नामांकन रद्द | शेष नामांकन |
चांदनी चौक | 52 | 37 | 39 | 13 |
उत्तर पूर्वी दिल्ली | 69 | 48 | 45 | 24 |
पूर्वी दिल्ली | 52 | 39 | 31 | 21 |
नई दिल्ली | 54 | 37 | 29 | 25 |
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली | 55 | 38 | 35 | 20 |
पश्चिमी दिल्ली | 49 | 38 | 30 | 19 |
दक्षिणी दिल्ली | 36 | 28 | 29 | 07 |