Gorakhpur News: शादी के 11 साल बाद विवाहिता की मौत, फंदे से लटकी मिली लाश, पिता का आरोप सुन सन्न रह गए लोग
गुलाब चंद निगम ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी प्रीति की शादी आठ फरवरी 2013 को बंदुआरी निवासी विजय निगम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार बेटी की शिकायत पर उनका बेटा उसे लेने के लिए और थाने पर शिकायत करने आया तो उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित नहीं करने का वादा कर रोक लिया।
जागरण संवाददाता, खजनी। थाना क्षेत्र के बंदुआरी में मंगलवार की सुबह 10 बजे पारिवारिक कलह से परेशान प्रीति निगम फंदे से लटक गई। आनन-फानन ससुराल वाले शव को नीचे उतारकर पीएचसी खजनी लेकर गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर जानकारी होने पर प्रीति के पिता गोला बाजार निवासी गुलाब चंद निगम ने थाने में तहरीर देते हुए ससुरालियों पर गला कसकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को पालने के लिए रचाई दूसरी शादी, वही बना काल, परेशान रेलकर्मी ने पत्नी संग दी जान, सुसाइड नोट में बताई पूरी बात
गुलाब चंद निगम ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी प्रीति की शादी आठ फरवरी 2013 को बंदुआरी निवासी विजय निगम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें- सपा विधायक रफीक के खिलाफ सौ से ज्यादा वारंट, नहीं हुए पेश!, हाई कोर्ट ने 'खतरनाक मिसाल' बता खारिज की याचिका
कई बार बेटी की शिकायत पर उनका बेटा उसे लेने के लिए और थाने पर शिकायत करने आया तो उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित नहीं करने का वादा कर रोक लिया। इसके बाद भी उनकी प्रताड़ना जारी रही।
मंगलवार की सुबह घटना के बाद भी उन्हें नहीं बताया गया। किसी अन्य की सूचना पर जब वह उसके ससुराल पहुंचे तो सभी लोग अस्पताल में थे। डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई।
इधर, घटना की जानकारी होने के बाद सीओ के नेतृत्व में खजनी पुलिस और फारेंसिक की टीम महिला के ससुराल पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। प्रीति की एक आठ वर्षीय पुत्री भी है।
सीओ खजनी ओंमकार दत्त तिवारी ने बताया कि मायके वालों ने तहरीर दी है। खजनी पुलिस महिला के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।