Move to Jagran APP

World Hand Hygiene Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे और कब-कब जरूरी है हाथों को साफ करना

हाथों की साफ-सफाई कितनी जरूरी है यह हम जानते हैं। यह जानने के बाद भी कई बार अपने हाथों की स्वच्छता का ख्याल नहीं रखतें और इसकी वजह से बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसे ही रोकने के लिए हर साल 5 मई को World Hand Hygiene Day मनाया जाता है। आइए जानें यह दिन क्यों मनाया जाता है और कब-कब हाथ धोना जरूरी है।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Published: Sat, 04 May 2024 11:27 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2024 11:27 AM (IST)
क्या है वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे की थीम और महत्व?

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Hand Hygiene Day 2024: बचपन से ही हमारे स्कूल और घरों में हमें बताया जाता है कि हाथ धोना कितना जरूरी है। बाहर से आने के बाद या वॉशरूम से आने के बाद हाथ धोना क्यों जरूरी होता है। हाथ धोने से कई बीमारियों के संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है। इसलिए हर साल 5 मई को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे (World Hand Hygiene Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है कि लोग हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और बीमारियों के संक्रमण को रोका जा सके। इस आर्टिकल में हम बताने वाले हैं कि क्या है इस साल वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे की थीम और हाथ धोने क्यों जरूरी है और क्या है हाथ धोने का सही तरीका। आइए जानें।

loksabha election banner

क्या है इस साल की थीम?

साल 2009 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने “सेव लाइफ: क्लीन योर हैंड्स” कैंपेन की शुरुआत की थी। इसके कैंपेन के जरिए हाथों की हाइजीन का ख्याल रखना कितना जरूरी है, इस बारे में जागरुकता फैलाने की कोशिश की जाती है। हर साल इसी कैंपेन को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाया जाता है।

इस साल वल्ड हैंड हाइजीन डे की थीम है- हाथों की स्वच्छता और बीमारियों के रोकथाम के बारे में स्वास्थय कर्मियों को नवीन और प्रभावशाली प्रशिक्षण और शिक्षा दी जाए। इस थीम के जरिए हाथों की स्वच्छता को बढ़ावा देना है, ताकि स्वास्थय के क्षेत्र में बीमारियों की रोकथाम में और मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक बोतल से पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक, इन गंभीर समस्याओं का हो सकते हैं शिकार

कब-कब हाथ धोना जरूरी है?

  • वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद
  • खाना बनाने से पहले
  • खाना खाने से पहले और बाद में
  • जानवरों को छूने के बाद या उनका खाना-पानी देने के बाद
  • जानवरों के मल-मूत्र को साफ करने के बाद
  • छींकने, खांसने या नाक साफ करने के बाद
  • चोट पर दवा लगाने से पहले और बाद में
  • सफाई करने या कचरा छूने के बाद
  • किसी बीमार व्यक्ति से मिलने के बाद
  • बाहर कहीं से भी घर लौटने के बाद सबसे पहले हाथ धोएं
  • बच्चे का डाइपर बदलने के बाद
  • बच्चों को खाना खिलाने से पहले या बाद

world hand hygiene day 2024

हाथ कैसे साफ करें?

हाथों के जरिए फैलने वाली बीमारियों के संक्रमण के रोकने के लिए जरूरी है कि हाथों को अच्छी तरह साफ किया जाए। सिर्फ पानी के इस्तेमाल से हाथों के किटाणु नहीं मरते और वे आपको या आपके आस-पास के व्यक्ति को बीमार बना सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।

  • सबसे पहले अपने हाथों को पानी से गीला करें।
  • अब साबुन या हैंड वॉश का इस्तेमाल करके, अपने हाथों पर अच्छे से झाग बनाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को अच्छे से रगड़कर साफ करें। उंगलियों के बीच, नाखुन और हाथों के पीछे के हिस्से को साफ करना न भूलें।
  • हाथों को कम से कम 20-30 सेकंड कर रगड़ें, ताकि किटाणु और धूल-मिट्टी अच्छे से साफ हो सके।
  • इसके बाद पानी से अपने हाथों को अच्छे से साफ करें और तौलिए या रुमाल से पोछें।

यह भी पढ़ें: सिर्फ हंसने के ही नहीं रोने के भी हैं कई फायदे, जानें क्यों अच्छा होता है आंसू निकलना

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.