Move to Jagran APP

एक मछली ने छीन ली थी क्रोकोडाइल हंटर इरविन की जिंदगी, बर्थडे पर मिला था अनोखा गिफ्ट

क्रोकोडाइल हंटर इरविन को खतरनाक जीवों से प्रेम का सबक सबसे पहले उनके पिता ने ही उन्‍हें दिया था। उन्‍होंने ही इरविन के बर्थडे पर उसे एक अजगर गिफ्ट किया था।

By Kamal VermaEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 08:48 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 09:18 AM (IST)
एक मछली ने छीन ली थी क्रोकोडाइल हंटर इरविन की जिंदगी, बर्थडे पर मिला था अनोखा गिफ्ट
एक मछली ने छीन ली थी क्रोकोडाइल हंटर इरविन की जिंदगी, बर्थडे पर मिला था अनोखा गिफ्ट

भ्‍नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। स्‍टीफन रॉबर्ट इरविन, जिन्‍हें दुनिया क्रोकोडाइल हंटर (Crocodile Hunter Steve Irwin) के नाम से जानती है, आज के ही दिन दुनिया से विदा हो गए थे। इरविन की मौत हर किसी के लिए किसी सदमे की तरह थी। जिस वक्‍त उनकी मौत हुई उस वक्‍त वह अपनी बेटी के एक प्रोजेक्‍ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में अंडरवाटर फिल्‍म बनाने में लगे थे। उसी वक्‍त वहां मौजूद स्‍ट्रींग्रे मछली (Stingray Fish) ने उन्‍हें अपनी पूंछ से डंक मार दिया। यह डंक इतना जबरदस्‍त था कि इ‍रविन कुछ ही पल में अपने होश खो बैठे थे। डंक लगने के कुछ ही देर बाद उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया और उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि इस मछली से किसी इंसान के मारे जाने की कम ही घटनाएं सामने आती हैं। हालांकि इरविन इसके अपवाद जरूर हैं। दरअसल, इस मछली की पूंछ में लगे कांटों से इरविन के दिल में जो चोट लगी उसकी वजह से उनकी जान गई थी। 4 सिंतबर 2016 का दिन जीव प्रेमियों के लिए बड़ा गहरा सदमा लेकर आया था।

loksabha election banner

झेलनी पड़ी आलोचना 
इरविन का जन्‍म जन्म 22 फरवरी 1962 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था। एक टीवी हस्‍ती के साथ उनकी पहचान एक वन्‍य जीव प्रेमी के तौर पर की जाती है। हालांकि उनके साथ कुछ विवाद भी हमेशा ही जुड़े रहे। बचपन से ही उन्‍हें मगरमच्‍छ के साथ खेलने का शौक रहा। यही शौक उनकी पहचान भी बना और वो दुनिया में क्रोकोडाइल हंटर के नाम से मशहूर हुए। मगरमच्छ और सांप उनके पसंदीदा जानवर भी थे। लोग जहां इन्‍हें देखकर दूर भागते थे वहीं इरविन इनके बेहद करीब होते जाते थे। एक बार तो वह अपनी बच्‍ची को हाथ में लिए मगरमच्‍छ के साथ खेलते दिखाई दिए तो उनकी कई संगठनों ने यह कहते हुए कड़ी आलोचना की थी कि इस स्‍टंट से बच्‍ची की जान पर बन सकती थी। कुछ संगठनों ने उनपर बच्‍चों के हितों का उल्‍लंघन करने तक का आरोप लगाया था, जिसके बाद इ‍रविन और उनकी पत्‍नी को माफी तक मांगनी पड़ी थी। इरविन की पत्‍नी ने अपने बयान में कहा था कि जिस वक्‍त वह अपनी बच्‍ची को गोद में लिए मगरमच्‍छ के पास थे उस वक्‍त वह पूरी तरह से चौकस थे और मगरमच्‍छ की हर हरकत पर निगाह रखे हुए थे।

खिलौने की तरह थे खतरनाक जानवर 
बहरहाल, इरविन के लिए वो जानवर किसी खिलौने की तरह थे जिनसे दुनिया डरती थी। हो भी क्‍यों न उनके पिता बॉब इरविन भी आखिर वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट जो थे। वहीं उनकी मां लिन इरविन वन्यजीवों के पुनर्वास के लिए काम करती थी। वन्‍य जीवों से उनके परिवार का बेहद करीबी रिश्‍ता था। इसलिए ही उनके घर में एक छोटा सा चिडि़याघर भी था। यहीं पर उनका बचपन खतरनाक जानवरों से मस्‍ती करते हुए बीता था। मगरमच्‍छ और सांप को पकड़ना इरविन ने अपने पिता से सीखा था।

जब पिता ने अजगर किया गिफ्ट 
मगरमच्छ और सांप के प्रति प्रेम की ही वजह से उनके पिता ने इ‍रविन को उनके जन्मदिन पर एक अजगर गिफ्ट किया था। यह सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन यह सच है। इरविन को जानवरों के अलावा अपनी पत्‍नी से भी काफी प्‍यार था। दोनों ने लव मैरिज की थी। इनकी प्रेम कहानी 1991 में उस वक्‍त शुरू हुई थी जब टेरी रेंस आस्‍ट्रेलिया घूमने आई थीं। शुरुआती मुलाकात के बाद यह मेलजोल कब प्‍यार में बदल गया इसका दोनों को पता ही नहीं चला। 1992 में इन दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों के बीच खास बात ये थी कि यह दोनों ही वन्‍यजीव प्रेमी थे। 

हॉलीवुड की राह 
टीवी की जानी मानी हस्‍ती होने के नाते देश और दुनिया में उनकी एक अलग पहचान थी। एनिमल प्‍लानेट के शो से भी उन्‍हें काफी शोहरत हासिल हुई। उन्‍होंने इसपर प्रसारित दो सौ से अधिक शो किए। इसमें वह सांप और मगरमच्‍छ से खेलते उनके साथ जीवन जीते दिखाई देते थे। वह उनके बारे में हर बारिकी से वाकिफ थे। अपने शो में वह इन खतरनाक जानवरों से बचाव के तरीके भी बताते थे। 2001 में इरविन ने हॉलीवुड का रुख भी किया और एक कॉमेडी मूवी डॉ. डूलिटिल में काम भी किया। इसमें उनके साथ एडी मर्फी भी थे। इतना ही नहीं इरविन ने खुद पर बनी बायोपिक 'क्रोकोडाइल हंटर: कॉलिजन कोर्स' में भी काम किया। इसमें उनके साथ उनकी पत्‍नी भी शामिल थीं।

छोटी ही सही लेकिन बेहद खास है पीएम मोदी की यह रूस यात्रा, कई मुद्दों पर होंगी चर्चा 
भारत के खिलाफ पड़ोसी मुल्‍क की 10 ना-पाक कोशिशें, आप भी रहे इनसे सावधान
गुलाम कश्‍मीर का पाकिस्‍तान में क्‍या है स्‍टेटस, आप खुद देखें, जानें कैसे बनाया है इसका मजाक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.